महिलाओं के लिए 2025 की 5 सबसे बड़ी सरकारी योजनाएं
नमस्कार। अगर आप एक महिला हैं या फिर आपके घर में मां, बेटी, पत्नी हैं तो आज की यह Post आपके लिए बहुत खास होने वाली है क्योंकि मैं आज सरकार की पांच बड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी आपको इस सिंगल Post में देने वाला हूं। इन योजनाओं के जरिए सीधे आपको फायदा मिलने वाला है।
1. मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (Madhya Pradesh)
यह मध्य प्रदेश की सबसे लोकप्रिय स्कीम है। इस योजना के जरिए सरकार माताओं और बहनों को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए हर महीने सीधे पैसा उनके बैंक खाते में डालती है।
- लाभार्थी: विवाहित, तलाकशुदा, विधवा बहनें जिनकी आयु 21 से 60 वर्ष के बीच हो।
- शर्तें: आयकरदाता न हों, परिवार की आय ₹5 लाख से कम हो, कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में न हो।
- आवेदन: पंचायत कार्यालय या सचिव/रोजगार सहायक के माध्यम से फॉर्म भरा जाता है।
2. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY)
यह केंद्र सरकार की योजना है जो गर्भवती महिलाओं को नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है ताकि माताओं को पोषण और मजदूरी की हानि की भरपाई हो सके।
- पहले प्रसव पर: ₹5000 दो किस्तों में।
- दूसरे प्रसव (यदि कन्या जन्म लेती है) पर: ₹6000 एकमुश्त।
- पात्रता: आयुष्मान भारत, राशन कार्ड धारक, ई-श्रम कार्ड धारक, किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा कार्यकर्ता।
3. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan)
इस योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6000 की राशि दी जाती है।
- महिला किसानों को भी इसका लाभ मिलता है।
- तीन किस्तों में हर साल ₹2000-₹2000 बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजा जाता है।
- मध्य प्रदेश में अतिरिक्त ₹6000 राज्य सरकार की किसान कल्याण योजना से भी मिलता है।
4. प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana)
यह योजना पारंपरिक कार्य करने वाली महिलाओं के लिए है।
- लाभ: ट्रेनिंग, स्टाइपेंड, टूलकिट के लिए आर्थिक सहायता और आसान लोन।
- पात्र: दर्जी, लोहार, सुनार, कढ़ाई-बुनाई, सिलाई जैसी पारंपरिक काम करने वाली महिलाएं।
- आवेदन: ऑनलाइन MSME मंत्रालय के पोर्टल से किया जा सकता है।
5. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY)
गरीब परिवार की महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र सरकार मुफ्त गैस कनेक्शन और चूल्हा देती है।
- पात्र: गरीब परिवार, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी।
- लाभ: Free LPG connection + चूल्हा + सब्सिडी।
- आवेदन: ऑनलाइन PMUY पोर्टल से किया जा सकता है।
निष्कर्ष
2025 में महिलाओं के लिए सरकार की ये 5 योजनाएं सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इनमें आर्थिक मदद से लेकर स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार और घरेलू सुविधा तक का सीधा लाभ मिलता है। अगर आप इनमें से किसी योजना से वंचित हैं तो जल्द आवेदन करें और सरकारी स्कीम्स का फायदा उठाएं।
