दोस्तों ट्रेन एक ऐसा पब्लिक ट्रांसपोर्ट है जिससे ट्रेवल करना शायद ही किसी को पसंद ना हो। कई मायनों में रेलवे दूसरे परिवहन के साधनों से बेहतर माना जाता है और क्योंकि हर एक रेलवे जर्नी की शुरुआत स्टेशन से ही होती है, ऐसे में अगर स्टेशन का माहौल सुंदर व आकर्षक हो तो यात्रा में चार चांद लग जाते हैं।
हमारे देश में बहुत सारे स्टेशंस अलग-अलग कारणों से काफी ज्यादा मशहूर हैं और ये सभी अच्छे कारण हैं। लेकिन इसके साथ ही कुछ ऐसे बदनाम स्टेशंस भी हैं जिन्हें कषित यानी शापित माना जाता है। जी हां, यहां शाम ढलते ही इन स्टेशंस पर सन्नाटा छा जाता है। लोगों द्वारा बहुत बार यहां पर डरावनी और पैरानॉर्मल एक्टिविटीज को महसूस किया गया है। कभी सफेद साड़ी में कोई औरत, तो कभी डरावनी सुरंग के अंदर कर्नल की आत्मा – इन स्टेशंस पर बेहद खौफनाक और रहस्यमय घटनाएं होती रहती हैं।
अब मैं किन स्टेशंस की बात कर रहा हूं, यह जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक बिना स्किप किए पूरा पढ़ते जाइए, क्योंकि आज की इस पोस्ट में हम बात करने वाले हैं भारत के 7 Most Haunted Railway Stations की।
भारत के 7 Most Haunted Railway Stations – खौफनाक कहानियों से भरे
1. बेगुन कोडर रेलवे स्टेशन, पश्चिम बंगाल
बंगाल के पुरुलिया जिले में मौजूद यह स्टेशन लगभग 42 सालों तक बंद पड़ा रहा था। दरअसल ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि स्थानीय लोगों के अनुसार इस स्टेशन पर एक लड़की की आत्मा भटकती हुई दिखाई देती थी। सुनने में भले ही ये थोड़ा दकियानूसी बात लगे, लेकिन बहुत से लोगों ने इस चीज का अनुभव किया है। यहां तक कि इस स्टेशन पर संदिग्ध रूप से एक कर्मचारी की मौत भी हो चुकी है।
2009 में सरकार द्वारा इस स्टेशन को फिर से चालू करवाया गया था लेकिन आज भी शाम ढलने के बाद लोग यहां जाने से कतराते हैं। लोगों का ऐसा मानना है कि आज भी यहां रेल की पटरियों पर एक औरत सफेद साड़ी पहने मंडराती हुई नजर आती है।
2. नैनी जंक्शन, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
ब्रिटिश शासन के दौरान इस स्टेशन पर जिन भारतीयों का मर्डर हुआ था, उनकी आत्मा आज भी यहां भटकती है। स्टेशन से कुछ ही दूरी पर नैनी जेल मौजूद है, जहां ब्रिटिशर्स ने भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की हत्या करवा दी थी। लोग मानते हैं कि देर रात यहां आने पर डरावनी घटनाएं होती हैं।
3. द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन, दिल्ली
दिल्ली का यह मेट्रो स्टेशन पैरानॉर्मल एक्टिविटी के लिए जाना जाता है। यहां स्टेशन के एंट्रेंस पर एक पेड़ है, जहां से गुजरने वाले लोगों ने डरावनी चीजें महसूस की हैं। कई लोगों को थप्पड़ लगने, अजीब आवाज़ें सुनने और आत्माओं को देखने की घटनाएं सामने आई हैं।
4. पातालपानी रेलवे स्टेशन, मध्य प्रदेश
खंडवा जिले के पास स्थित इस स्टेशन पर कहा जाता है कि स्वतंत्रता सेनानी तात्या मामा भील की आत्मा मंडराती है। लोग यहां से गुजरते समय उन्हें सलामी देते हैं, क्योंकि मान्यता है कि सलामी ना देने पर अनहोनी हो सकती है। जल्द ही इस स्टेशन का नाम बदलकर तात्या मामा भील स्टेशन रखा जाएगा।
5. रविंद्र सरोवर मेट्रो स्टेशन, कोलकाता
“Suicide Point” के नाम से बदनाम यह स्टेशन आत्महत्या की कई घटनाओं के लिए जाना जाता है। लोग कहते हैं कि आत्माएं आज भी यहां भटकती हैं। कई बार धुंधली परछाइयां और चीखें महसूस की गई हैं।
6. बड़ोग रेलवे स्टेशन, हिमाचल प्रदेश
कालका-शिमला रेलवे लाइन पर स्थित यह स्टेशन भी भूतिया घटनाओं के लिए बदनाम है। इसे बनाने वाले ब्रिटिश इंजीनियर बड़ोग ने आत्महत्या कर ली थी, और लोगों का मानना है कि उनकी आत्मा अब भी यहां टनल के भीतर रहती है।
7. चित्तूर रेलवे स्टेशन, आंध्र प्रदेश
यहां हरी सिंह नामक CRPF जवान की हत्या स्टेशन पर ही कर दी गई थी। अब उनकी आत्मा न्याय की तलाश में भटकती है। बहुत से यात्रियों ने हरि सिंह को यहां देखने का दावा किया है।
क्या आपने कभी इन हंटेड रेलवे स्टेशनों को देखा है?
तो दोस्तों, ये थे भारत के 7 सबसे डरावने रेलवे स्टेशन। क्या आपको इनमें से किसी भी रेलवे स्टेशन के बारे में पहले से पता था? अगर हां, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। और इस पोस्ट को शेयर करना न भूलें ताकि दूसरे लोग भी इन रहस्यमयी स्टेशनों की कहानियों से रूबरू हो सकें।