भारत सरकार की 7 नई मोबाइल एप्लीकेशन 2025 में आपके फोन के लिए जरूरी

आज के इस Post में मैं आपको गवर्नमेंट की सात नई मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में बताऊंगा जो 2025 के अंदर हर भारतीय सिटीजन के फोन में जरूर होनी चाहिए। इन एप्लीकेशन के जरिए आपके कई बड़े काम अब चुटकियों में पूरे होंगे।

1. न्यू आधार ऐप (New Aadhaar App)

UIDAI की तरफ से हाल ही में यह एप्लीकेशन लॉन्च की गई है। एप्लीकेशन अभी Beta Phase में है। इस एप्लीकेशन में लॉगिन करते ही आपको न्यू फॉर्मेट का आधार कार्ड मिलेगा।

  • QR Code फीचर से आधार कार्ड को डिजिटल तरीके से शेयर किया जा सकता है।
  • Seletive Share Feature: आप चुन सकते हैं कि कौन-कौन सी जानकारी साझा करनी है।
  • आगे आने वाले अपडेट में नाम, डेट ऑफ बर्थ या मोबाइल नंबर में करेक्शन की सुविधा भी आएगी।

आप इसे Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

2. My Scheme App

यह एप्लीकेशन गवर्नमेंट की 2000+ योजनाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाती है।

  • लॉगिन करने पर आपको पता चलता है कि आपको कौन-कौन सी योजनाओं का benefit मिल सकता है।
  • सभी इंफॉर्मेशन और आवेदन प्रक्रिया इसी एप्लीकेशन के जरिए की जा सकती है।
  • किसानों, छात्रों और आम नागरिकों के लिए योजनाओं की पूरी जानकारी उपलब्ध है।

3. Rail One App

रेलवे ने हाल ही में अपनी नई एप्लीकेशन लॉन्च की है।

  • रिजर्व और अनरिजर्व टिकट बुकिंग दोनों के लिए एक ही एप्लीकेशन।
  • लाइव ट्रेन लोकेशन ट्रैकिंग।
  • कोच पोजीशन की जानकारी।

4. AIS App

इस एप्लीकेशन में आपके फाइनेंशियल रिकॉर्ड रखे जाते हैं।

  • इन्वेस्टमेंट और शेयर मार्केट प्रॉफिट की जानकारी।
  • बैंक बैलेंस और FD की जानकारी।
  • क्रेडिट कार्ड और खर्च की जानकारी।
  • High Alert या Tax Notice जैसी इंफॉर्मेशन भी मिलती है।

5. Digi Yatra App

  • एयरपोर्ट पर VIP Entry के लिए।
  • आधार के जरिए लॉगिन करके बोर्डिंग पास स्कैन।
  • लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं।

6. Sanchar Saathi App

  • खोए हुए मोबाइल को कंप्लेंट रजिस्टर करें।
  • IMEI ब्लॉक और फर्जी सिम कार्ड बंद करने की सुविधा।
  • मोबाइल डिजिटल फ्रॉड से सुरक्षित।

7. UMANG App

  • Central और State Government के 2000+ Departments की सर्विसेज।
  • PF Withdrawal, PAN Card, Passport, Gas Booking जैसी सुविधाएं।
  • Digilocker के फीचर्स भी इसमें इंटीग्रेट हैं।
  • सभी सरकारी सेवाओं और योजनाओं को एक ही एप्लीकेशन में एक्सेस करना संभव।

ये थे भारत सरकार के 7 सुपर एप्लीकेशन जो 2025 में आपके फोन में जरूर होने चाहिए। आप मुझे कमेंट में बता सकते हैं कि इनमें से कौन सी एप्लीकेशन आप पहले से यूज़ कर रहे हैं और कौन सी आपके लिए नई जानकारी है।

Leave a Comment