सीईटी से जुड़ा एक नया नोटिस आया है। HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस उपलब्ध है।
एक बहुत बड़ा डाउट था युवाओं को, हरियाणा की जनता को, वो डाउट HSSC ने दूर कर दिया है। यदि आप जानना चाहते हैं ऐसा कौन सा डाउट था और कैसे उसका समाधान निकला है तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़िए।
दोस्तों आप सभी को पता होगा एक CET 2022 हुआ था। बहुत सारे बच्चों ने वो एग्जाम दिया होगा सी लेवल का। अब एक और CET 2025 होने जा रहा है दोस्तों। यह भी आपका C लेवल का है। अब इसकी वैलिडिटी भी बची है क्योंकि वैलिडिटी कितने साल की होती है? रिजल्ट आने के बाद तीन साल की वैलिडिटी होती है। अब मान लीजिए किसी रमेश नाम के छात्र ने CET 2022 भी दिया था और उसमें 75 मार्क्स आए थे और अब 2025 में 70 मार्क्स आए हैं।
अब डाउट यह था कि दोनों स्कोर वैलिड हैं, तो भर्ती में कौन सा स्कोर काउंट होगा? HSSC ने क्लियर कर दिया है कि दोनों का रजिस्ट्रेशन नंबर एक ही है, तो जिस CET स्कोर में अधिक अंक होंगे वही वैलिड माना जाएगा।
कैटेगरी बदलने पर कौन सी मानी जाएगी मान्य? HSSC ने दूर किया डाउट
अब एक और बहुत बड़ा डाउट था जो कि अब HSSC ने दूर कर दिया है। मान लीजिए किसी छात्र ने CET 2022 में General Category से फॉर्म भरा था क्योंकि उस समय कोई डॉक्यूमेंट नहीं था।
अब जब वह CET 2025 दे रहा है, तब उसके पास वैलिड BC-A का प्रमाण पत्र है और उसने BC-A कैटेगरी से फॉर्म भरा है। तो अब सवाल यह था कि भर्ती के समय कौन सी कैटेगरी मानी जाएगी?
HSSC ने स्पष्ट किया है कि जो कैटेगरी आपने नवीनतम CET 2025 में दिखाई है, वही कैटेगरी वैध मानी जाएगी। इसका पब्लिक नोटिस HSSC की वेबसाइट पर उपलब्ध है और उदाहरण के साथ यह समझाया गया है।
निष्कर्ष: HSSC ने दूर किए दो बड़े डाउट्स, अब भर्ती प्रक्रिया होगी स्पष्ट
- स्कोर में बेस्ट स्कोर ही वैलिड माना जाएगा।
- कैटेगरी में नवीनतम CET की कैटेगरी ही मानी जाएगी।
यह अपडेट HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस के रूप में उपलब्ध है। भविष्य में HSSC और अन्य भर्तियों से जुड़ी कोई भी अपडेट आती है, वह आपको इसी Blog के माध्यम से समय पर दी जाएगी।