दोस्तों यदि आपने साल 2025 में मैट्रिक परीक्षा पास किया है चाहे आप किसी भी राज्य से क्यों ना बिलोंग करते हैं – बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, केरल या कर्नाटका – हर स्टेट के बच्चों के लिए एक शानदार स्कॉलरशिप चलाई जा रही है जिसका नाम Vidya Dhan Scholarship है। इस स्कॉलरशिप के तहत 10वीं पास करने के बाद जब आप 11वीं में नामांकन लेते हैं तो ₹10,000 और 12वीं में भी ₹10,000 मिलेंगे। अलग-अलग स्टेट के लिए यह राशि बदल सकती है।
Vidya Dhan Scholarship 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
दोस्तों, All India कैंडिडेट्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट फॉर्म भरने का ऑप्शन मिलेगा। हर राज्य के लिए अलग-अलग आवेदन लिंक दिए गए हैं — जैसे बिहार, झारखंड, गुजरात, हरियाणा आदि।
Online Apply Link :- Click Here
आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स और योग्यता
- योग्यता: पारिवारिक इनकम ₹2 लाख से कम होनी चाहिए और 10वीं में कम से कम 75% मार्क्स (दिव्यांग छात्रों के लिए 65%) आवश्यक है।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स:
- 10वीं की मार्कशीट
- इनकम सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- इंटरमीडिएट एडमिशन रिसीप्ट
आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2025
स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि: 10 अगस्त 2025
इंटरव्यू व टेस्ट: 22 से 27 अगस्त 2025
चयन प्रक्रिया और शॉर्टलिस्टिंग की जानकारी
ऑनलाइन आवेदन के बाद शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। शॉर्टलिस्टेड छात्रों को उनके मोबाइल नंबर या ईमेल पर सूचित किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू होगा। यदि आप क्वालिफाई करते हैं तो आपके बैंक खाते में स्कॉलरशिप राशि भेज दी जाएगी।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप
फॉर्म में आपको निम्न जानकारी भरनी होगी:
- छात्र का नाम, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप नंबर
- स्थायी और वर्तमान पता
- माता-पिता की शिक्षा, रोजगार और मोबाइल नंबर
- 10वीं स्कूल की जानकारी, बोर्ड, प्रतिशत
- इंटर में कौन सा विषय लिया है, कॉलेज की जानकारी
- पारिवारिक इनकम और अन्य डिटेल्स
- अतिरिक्त गतिविधियां, अचीवमेंट्स, हॉबी आदि
फॉर्म भरने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करने का विकल्प आएगा। सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।
जरूरी बातें और संपर्क जानकारी
- स्कॉलरशिप प्राइवेट ऑर्गनाइजेशन की ओर से दी जाती है, इसका वेबसाइट है: vidyadhan.org
- सरकारी स्कॉलरशिप लेने वालों को भी इसे लेने में कोई रोक नहीं है।
- आवेदन के समय जानकारी सही भरें ताकि आपको शॉर्टलिस्ट किया जा सके।
आपको स्कॉलरशिप से जुड़ी आगे की अपडेट इसी वेबसाइट या आपके ईमेल पर मिलेगी।
पोस्ट पसंद आए तो इसे शेयर जरूर करें और 10वीं पास छात्रों के साथ इस जानकारी को पहुंचाएं। धन्यवाद!
