यूपी स्कॉलरशिप 2024-25 – दोस्तों, OBC, General और Minority कैटेगरी के जिन छात्रों का Transaction Rejected हुआ था, या स्कॉलरशिप की राशि ₹1, ₹2 या ₹6 ही आई थी – उनके लिए यह Post बेहद जरूरी है। ऐसे छात्रों के लिए कुछ हफ्ते पहले पैसे आए थे लेकिन वह केवल उन्हीं छात्रों को मिले जिनका कंप्लेंट पहले से दर्ज था। जिन छात्रों ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, उन्हें तुरंत ऑफिशियल नंबर पर कॉल करके शिकायत करनी चाहिए और समय-समय पर अपडेट लेते रहना चाहिए। अगर आपके भी स्कॉलरशिप का Status “Verified” है, लेकिन फिर भी पैसा नहीं आया, तो सबसे पहले 1076 नंबर पर Complaint दर्ज कराएं। अगर पहले से की हुई है तो उसका फॉलोअप लें।
SC/ST Scholarship Update 2025: थर्ड चरण के Verified छात्रों को कब मिलेगा पैसा?
SC/ST कैटेगरी के जिन छात्रों का Form Verified है और अभी तक तीसरे चरण का पैसा नहीं आया है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। पहले कहा गया था कि 21 जून तक पैसा आ जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाद में डेट 30 जून तक बढ़ाई गई, और अब 15 जुलाई 2025 तक की उम्मीद जताई जा रही है। अगर आपका NPCI और Aadhaar DBT स्टेटस Active है, तो चिंता न करें – आपका Status जल्द अपडेट होगा। लेकिन जिनका Form अभी भी “Rejected” दिखा रहा है या PFMS पर “No Record Found” शो कर रहा है, वे तुरंत Complaint दर्ज कराएं।
कैसे करें Complaint और अपने Scholarship Status को अपडेट
जिन छात्रों का पैसा अभी भी Pending है या Rejected है, उन्हें 1076 नंबर पर Complaint दर्ज करवानी चाहिए। Complaint के बाद हर 2-3 दिन में फॉलोअप लेना जरूरी है। ध्यान रखें – जब तक आप दबाव नहीं बनाएंगे या लगातार संपर्क में नहीं रहेंगे, तब तक पैसा आने में देरी हो सकती है।
Important Points:
- SC/ST थर्ड चरण का पैसा अब 15 जुलाई तक आने की उम्मीद
- PFMS Status “No Record Found” दिखा रहा हो तो घबराएं नहीं
- Complaint नंबर: 1076
- Aadhaar DBT और NPCI Active जरूर होना चाहिए
