स्वच्छ भारत मिशन 2025: शौचालय योजना में ₹12,000 की मदद पाएं
दोस्तों, स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार ₹12,000 की आर्थिक सहायता उन लोगों को देती है जो अपने घर में शौचालय का निर्माण करना चाहते हैं। एक बार फिर से इस योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। यदि आप पहले इस योजना से लाभ नहीं ले पाए हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है। इस पोस्ट में हम बताएंगे कि आप इस योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं, किन लोगों को इसका लाभ मिलेगा, और क्या डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं।
Online Application Process : SBM पोर्टल पर ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले ब्राउज़र में “SBM” सर्च करें या पोस्ट में दिए गए लिंक से डायरेक्ट वेबसाइट पर जाएं।
- Important Links सेक्शन में “Application for IHHL Dashboard” पर क्लिक करें।
- Citizen Registration टैब में मोबाइल नंबर दर्ज करें, OTP से वेरिफाई करें।
- नाम, जेंडर, एड्रेस, राज्य, कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें।
- लॉगिन करके एप्लीकेशन भरना शुरू करें:
- राज्य, ज़िला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, गांव का नाम चुनें।
- आधार नंबर, नाम, पिता का नाम, राशन कार्ड टाइप, जाति और मोबाइल नंबर भरें।
- बैंक डिटेल्स (IFSC Code, Account Number) सावधानी से भरें।
- पासबुक या चेक की फोटो अपलोड करें (200 KB से कम साइज़ में)।
- Apply पर क्लिक करें और एप्लीकेशन नंबर नोट कर लें।
पात्रता और बेनिफिट्स: किन्हें मिलेगा ₹12,000?
इस योजना का लाभ वे लोग उठा सकते हैं जो निम्नलिखित श्रेणियों में आते हैं:
- BPL, SC/ST कार्ड धारक
- विकलांग व्यक्ति
- भूमिहीन मजदूर
- छोटे और सीमांत किसान
- महिला-प्रधान परिवार
- जिनके पास पहले से सरकारी शौचालय की मदद नहीं मिली है
दोस्तों जब रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा, तो संबंधित विभाग के अधिकारी घर पर वेरिफिकेशन के लिए आएंगे। यदि आप पात्र पाए जाते हैं, तो ₹12,000 की राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
आवेदन की स्थिति कैसे ट्रैक करें?
- पोर्टल में लॉगिन कर के “View Application” या “Track” ऑप्शन से आप अपने एप्लीकेशन की स्थिति देख सकते हैं।
- जैसे-जैसे वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होती जाएगी, स्टेटस अपडेट होता रहेगा।
- एप्लीकेशन नंबर से आप फ्यूचर में किसी भी समय जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
