Post Office Monthly Income Scheme(MIS): ₹9 लाख लगाओ और हर महीने पाओ ₹5500! जानें MIS स्कीम का कमाल

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS) क्या है और कैसे काम करती है?

नमस्कार दोस्तों, आज की Post बहुत ज्यादा इंपॉर्टेंट होने वाली है क्योंकि आज की Post में हम बात करने वाले हैं पोस्ट ऑफिस की MIS यानी Monthly Income Scheme के बारे में जिसमें हम आपको बताएंगे कि पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम क्या है? इसमें कितना ब्याज मिलता है? क्या टैक्स लगता है? अगर लगता है तो कितना? इस स्कीम में कौन-कौन निवेश कर सकता है? कितने सालों तक पैसा जमा करना पड़ता है? इसके साथ-साथ हम आपको बताएंगे कि आप अगर इस स्कीम में ₹1 लाख, ₹5 लाख या ₹9 लाख जमा करते हैं तो हर महीने कितनी मंथली इनकम मिलती रहेगी।

देखिए दोस्तों जैसा कि आपको पता है पोस्ट ऑफिस की जो नई ब्याज दरें हैं वह आ चुकी हैं और उन नई ब्याज दरों की वजह से अब यह स्कीम बहुत ही शानदार हो चुकी है। अगर आप इस स्कीम का खाता खुलवाते हो तो आपको हर महीने ₹7400 मिल सकते हैं और इसके साथ-साथ आप अगर इस स्कीम में जितने भी पैसे इन्वेस्ट करोगे उस पे कोई भी TDS नहीं काटा जाएगा और आपका जो पैसा है वह 100% सुरक्षित है क्योंकि आप इस स्कीम में जितना भी पैसा इन्वेस्ट करोगे उस पर भारत सरकार की गारंटी है।

Post Office MIS में निवेश की लिमिट और ब्याज की पूरी जानकारी

दोस्तों यह Post Office की स्कीम एक 5 साल की स्कीम है। इसमें आपको एक बार पैसे इन्वेस्ट करना है। मान लीजिए आप जब भी अकाउंट खुलवाएंगे आपके पास जितने भी पैसे हैं ₹1 लाख, ₹2 लाख, ₹5 लाख वह आपको एक बार इस स्कीम में इन्वेस्ट करने हैं। उसके बाद इसका जो भी ब्याज बनेगा, वह आपको हर महीने आपके सेविंग अकाउंट में आता रहेगा।

अगर आप अकाउंट खुलवाना चाहते हो तो आप इस स्कीम में मिनिमम ₹1000 से भी अपना अकाउंट खुलवा सकते हो। सिंगल अकाउंट में अधिकतम ₹9 लाख तक इन्वेस्ट कर सकते हो, और अगर आप किसी के साथ मिलकर जॉइंट अकाउंट खुलवाते हो तो ₹15 लाख तक इन्वेस्ट कर सकते हो। सरकार इस स्कीम में 7.4% का ईयरली रिटर्न देती है। इस ब्याज का भुगतान हर महीने होता है, जिससे आप हर महीने एक फिक्स्ड इनकम पा सकते हैं।

MIS स्कीम में मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी के फायदे

MIS स्कीम में इंडिविजुअल भारतीय नागरिक अकाउंट ओपन करवा सकते हैं। बच्चे की उम्र 10 साल से कम हो तो अभिभावक के नाम पर, और 10 साल से ज्यादा हो तो बच्चा खुद अकाउंट ओपन कर सकता है। MIS Account एक साल बाद बंद किया जा सकता है लेकिन 5 साल से पहले बंद करने पर पेनाल्टी देनी होती है:

  • 1 से 3 साल के बीच बंद किया तो 2% की पेनाल्टी
  • 3 से 5 साल के बीच बंद किया तो 1% की पेनाल्टी

MIS स्कीम पर मंथली इनकम कैलकुलेशन

निवेश राशिहर महीने मिलने वाला ब्याज (₹)
₹1 लाख₹617
₹2 लाख₹1233
₹3 लाख₹1850
₹4 लाख₹2467
₹5 लाख₹3083
₹6 लाख₹3700
₹7 लाख₹4317
₹8 लाख₹4933
₹9 लाख₹5550
₹10 लाख₹6167
₹11 लाख₹6783
₹12 लाख₹7400

आपको हर महीने ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर आपका मूलधन भी वापस मिल जाएगा। यह थी पूरी जानकारी पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) के बारे में।

Leave a Comment