UIDAI आधार कार्ड के तीन बड़े बदलाव 2025 – अब Correction घर बैठे App से
दोस्तों, आधार कार्ड को लेकर UIDAI की तरफ से 2025 में तीन बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, जिनका सीधा फायदा आम नागरिकों को मिलेगा। यदि आपको Aadhaar में नाम, जन्मतिथि, जेंडर या मोबाइल नंबर अपडेट करना है, तो अब यह सब काम आप UIDAI की नई मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए घर बैठे ही कर सकेंगे। दोस्तों, इसके लिए UIDAI एक नई mobile application ला रहा है, जिसके बारे में इस पोस्ट में विस्तार से बताया गया है।
घर बैठे Aadhaar Correction: नाम, DOB, Gender और मोबाइल नंबर अब ऑनलाइन अपडेट
UIDAI की नई मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए ये सारे करेक्शन घर बैठे हो पाएंगे। अब आपको आधार सेवा केंद्र पर लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। पहले UIDAI की वेबसाइट से ये सर्विस मिलती थी, लेकिन फ्रॉड की शिकायतों के चलते कुछ समय के लिए बंद कर दी गई थी। अब यह सुविधा फिर से शुरू की जा रही है, लेकिन नए और सिक्योर तरीके से।
इसमें क्या नया है?
- सभी डाक्यूमेंट्स अब डिजिटल तरीके से fetch और sync किए जाएंगे।
- PAN, Voter ID, Birth Certificate, 10th–12th Marksheet जैसे डॉक्यूमेंट्स अब UIDAI पोर्टल से डायरेक्ट जुड़ेंगे।
- किसी फिजिकल डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं होगी।
- Digilocker की तरह आप डॉक्यूमेंट नंबर डालकर UIDAI एप्लिकेशन में डॉक्यूमेंट fetch कर सकते हैं।
आधार कार्ड डिजिटल शेयरिंग और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में बड़ा अपडेट
UIDAI की नई एप्लिकेशन में QR Code से Aadhaar शेयर करने का फीचर भी जोड़ा गया है।
अब आपको:
- होटल चेक-इन, एयरपोर्ट एंट्री, या किसी भी सरकारी काम के लिए फिजिकल Aadhaar की कॉपी देने की जरूरत नहीं।
- UPI की तरह आप QR स्कैन करके Aadhaar को सुरक्षित तरीके से शेयर कर सकते हैं।
- आप Masked Aadhaar भी शेयर कर सकते हैं – यानी जरूरी डिटेल्स को hide कर सकते हैं।
Property Registration में भी Aadhaar Link:
- अब सब-रजिस्ट्रार के पास Aadhaar Authentication का एक्सेस होगा।
- रजिस्ट्री के समय आधार के जरिए ही बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन होगा।
- इससे फर्जी प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पर लगाम लगेगी।
बच्चों के Aadhaar बायोमेट्रिक अपडेट पर भी बड़ा फोकस
UIDAI बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट को आसान बनाने के लिए CBSE, ICSE, UP Board आदि के साथ मिलकर काम कर रहा है।
- 5 से 7 साल और 15 से 17 साल की उम्र में Mandatory Biometric Update फ्री में होता है।
- लेकिन लोग इसकी जानकारी के अभाव में अपडेट नहीं कराते।
- अब ये अपडेट स्कूल और बोर्ड की मदद से आसान किया जाएगा।
निष्कर्ष: UIDAI के ये बदलाव आधार को बनाएंगे और भी आसान और सुरक्षित
ये थे UIDAI के कुछ बड़े अपडेट, जो कि अगले 1-2 हफ्तों में लागू हो सकते हैं। नई एप्लिकेशन आने के बाद बहुत सारे काम आपके मोबाइल से ही हो पाएंगे। Aadhaar correction, digital sharing, और biometric updates अब पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित होने वाले हैं। आप इस पोस्ट के बारे में क्या सोचते हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
