HSSC CET 2025 Exam Date: हरियाणा CET Group C Exam Date 2025: जुलाई में चार शिफ्टों में होगी परीक्षा

दोस्तों, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) CET Group C परीक्षा को लेकर बड़ी खुशखबरी आई है। आयोग जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में दो दिन चार शिफ्टों में CET Group C परीक्षा आयोजित करने जा रहा है।

मुख्य बातें:

  • CET Group C एग्जाम जुलाई के अंतिम शनिवार या रविवार को संभावित।
  • परीक्षा दो दिन में, हर दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
  • कुल 13.47 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में होंगे शामिल।
  • कुछ पुराने सेंटर हटाए गए हैं और नए सेंटर जोड़े गए हैं।

हरियाणा पुलिस भर्ती को लेकर भी बड़ी खबर आई है। CET के बाद 5600 से ज्यादा पुलिस पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी। इसके अलावा 3000 अन्य पद भी शामिल होंगे। 8653 पदों को वापस लिया गया है और नई अधिसूचना जल्द जारी होगी।

Group D CET Registration Form 2025: जल्द खुलेगा पोर्टल

दोस्तों Group D से जुड़ी एक और बड़ी अपडेट आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप डी के लिए CET का नया रजिस्ट्रेशन फॉर्म जल्द जारी करने वाला है। आयोग ने हाल ही में ग्रुप D के 7596 पदों का रिजल्ट जारी किया है और अब Group D की वेटिंग लिस्ट भी आ चुकी है।

खास बातें:

  • Group D CET रजिस्ट्रेशन फॉर्म जल्द खुलेंगे।
  • अपने दस्तावेज तैयार रखें।
  • ग्रुप डी की वेटिंग लिस्ट में कई ग्रुप C चयनित उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं।

8653 ग्रुप C पदों को वापस लेने से अभ्यर्थियों में नाराजगी देखी गई है, लेकिन आयोग इन पदों के लिए नई प्रक्रिया CET के बाद शुरू करेगा।

Leave a Comment