प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2025: PM आवास योजना की नई लिस्ट आई! जानें घर का पैसा कब मिलेगा?

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2025: ₹1.20 लाख की सहायता कैसे पाएं?

दोस्तों, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सरकार द्वारा घर बनाने के लिए ₹1,20,000 की सहायता राशि दी जाती है। यदि आपने हाल ही में इस योजना के लिए आवेदन किया है, तो नए लाभार्थियों की सूची पोर्टल पर जोड़ दी गई है। अब आप चेक कर सकते हैं कि आपको कब और कितनी किस्त मिलने वाली है। इसके लिए आपको सबसे पहले Google Play Store पर जाकर Awas Sathi मोबाइल ऐप डाउनलोड करनी है। ऐप ओपन करके English लैंग्वेज सेलेक्ट करें, फिर “Get Started” पर क्लिक करें। यदि आप पहले से PMAY-G के लाभार्थी हैं, तो “Yes, I am PMAY beneficiary” चुनें और Guest ऑप्शन पर क्लिक करें। अब अपना राज्य और जिला सेलेक्ट करें, और सेव बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आप ऐप के डैशबोर्ड में पहुंच जाएंगे, जहां कई सारी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Awas Sathi App से कैसे चेक करें अपना घर स्टेटस और सामग्री?

इस एप्लिकेशन के जरिए आप कई सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं:

  • Status of My House: यहां आप अपने घर का निर्माण स्टेटस देख सकते हैं
  • Design My Home: सरकारी मानकों पर आधारित कई डिज़ाइन्स को 360° व्यू में देख सकते हैं
  • Material Calculator: अपने घर के लिए सीमेंट, ईंट, बालू आदि की मात्रा का आकलन कर सकते हैं
  • Vendor List: आपके जिले के सभी अधिकृत मटेरियल वेंडर की सूची मिलती है
  • Other Schemes: नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना जैसी स्कीम्स की लिंक भी यहां मिलती है

यदि आप प्रधानमंत्री आवास योजना में नए आवेदनकर्ता हैं, तो “I am eligible” विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं।

नया आवास प्लस लिस्ट और पेमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

दोस्तों, अब बात करते हैं उन लोगों की जिनका नाम पहले सूची में नहीं था लेकिन अब Awas Plus Survey में शामिल किया गया है। ऐप के “Status of My House” सेक्शन में जाएं और “Status of Waitlist” या “Status of My PMAY-G House” विकल्प चुनें। यहां पर Registration Number डालना होगा। अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है, तो “Awaas” > “Report” > “Awaas Plus Reports” में जाकर District, Sub-District और Gram Panchayat सेलेक्ट करके अपनी लिस्ट देख सकते हैं। लिस्ट में Priority, Category, और Registration ID दी गई होती है। ID कॉपी करके ऐप में भरें और Captcha डालकर Submit करें। अब आपको पूरा Beneficiary Data मिलेगा:

  • कौन सी कैटेगरी में आप आते हैं
  • Government से कितनी किस्तें मिली हैं (₹40,000 पहली किस्त वगैरह)
  • किस तारीख को पैसे आएंगे
  • आधार-आधारित DBT से पेमेंट ट्रांसफर होगा

शिकायत दर्ज करें और अफसरों से संपर्क करें

अगर आपको कोई किस्त नहीं मिली है या आपका फॉर्म वेरिफाई नहीं हुआ है, तो “Raise Grievance” सेक्शन में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। “Contact Officer” सेक्शन में जाकर पंचायत/ब्लॉक लेवल के अधिकारियों की जानकारी पाकर उनसे संपर्क कर सकते हैं।

निष्कर्ष: घर पाने का मौका अब मोबाइल पर

इस पोस्ट में आपने जाना कि कैसे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत घर पाने के लिए आप मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन, स्टेटस चेक, लिस्ट डाउनलोड और पेमेंट ट्रैक कर सकते हैं। अगर पोस्ट पसंद आई हो तो शेयर जरूर करें।

Leave a Comment