PM Kisan Yojana 2025: 20वीं किस्त से पहले ऐसे करें PM Kisan रजिस्ट्रेशन वरना पछताओगे

पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2025: अब घर बैठे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

दोस्तों पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में ₹2000-₹2000 करके भेजी जाती है। अब इस योजना के 20वीं किस्त का पैसा जल्द जारी होने वाला है और नया रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी शुरू हो चुका है। अगर आप अभी तक योजना से नहीं जुड़े हैं, तो ये रजिस्ट्रेशन का बेस्ट मौका है।

PM-Kisan योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
फार्मर कॉर्नर में “New Farmer Registration” पर क्लिक करें।

  • आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें ध्यान दें कि मोबाइल नंबर यूनिक होना चाहिए।
  • स्टेट सेलेक्ट करें और Captcha भरें, फिर “Get OTP” पर क्लिक करें।
  • OTP वेरीफाई करने के बाद आधार से जुड़ी सारी डिटेल्स ऑटोमेटिकली Fetch हो जाती हैं।

इसके बाद:

  • Category, Marital Status और Ration Card की जानकारी दें
  • PM Kisan Maandhan Yojana के विकल्प में हां या ना चुनें
  • जमीन से जुड़ी जानकारी जैसे Gata संख्या, खसरा संख्या भरें
  • Land Transfer Details और Land Vesting Date डालें
  • पिछले मालिक के आधार नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरें
  • खतौनी की कॉपी (PDF फॉर्मेट में 200KB तक) अपलोड करें
  • Declaration स्वीकार करें और “Save” पर क्लिक करें

खतौनी डाउनलोड करने और डॉक्युमेंट अपलोड करने की प्रक्रिया

अगर आपके पास खतौनी नहीं है:

  • अपने राज्य की भूलेख वेबसाइट पर जाएं
  • District, Tehsil, Village, और Gata संख्या दर्ज करें
  • PDF फॉर्मेट में खतौनी डाउनलोड करें
  • PDF Resize Tool का उपयोग करके 200KB के अंदर साइज करें

इसके बाद PM-Kisan पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन का स्टेटस कैसे चेक करें?

रजिस्ट्रेशन के बाद:

  • Dashboard पर जाएं
  • “Status of Self Registered/CSC Farmer” पर क्लिक करें
  • अपना आधार नंबर डालें और Captcha भरें
  • रजिस्ट्रेशन की स्थिति देखें (Pending/Approved)

एक बार ब्लॉक और डिस्ट्रिक्ट स्तर पर अप्रूवल मिल जाने के बाद आपका नाम लाभार्थी लिस्ट में शामिल हो जाएगा।

20वीं किस्त कब आएगी और किन्हें मिलेगी?

दोस्तों यदि आप 20वीं किस्त से पहले योजना में सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं, तो ये किस्त आपको मिल जाएगी। अन्यथा आपको अगली यानी 21वीं किस्त में शामिल किया जाएगा।

Leave a Comment