दोस्तों, राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा 2025 पूरे राज्य के हर ग्राम पंचायत में 24 जून से 9 जुलाई तक मनाया जा रहा है। इस दौरान हर पंचायत में सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक एक दिन का शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस पोस्ट में जानिए किन सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, कौन-कौन से दस्तावेज़ साथ में ले जाने होंगे और आपका किस योजना में नामांकन हो सकता है।
शिविर में मिलने वाली प्रमुख योजनाएं और सेवाएं
राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास, कृषि, ऊर्जा, पंचायती राज, शिक्षा, पशुपालन, स्वास्थ्य, जल कनेक्शन, खाद्य सुरक्षा, और सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 15+ योजनाओं का लाभ इस शिविर में मिलेगा:
- सीमांकन, नामांतरण और राजस्व मामलों का निस्तारण
- बीपीएल परिवारों को ₹21,000 DBT
- राशन कार्ड, NFSA और ई-KYC
- आयुष्मान भारत कार्ड बनवाना
- जल व विद्युत कनेक्शन समाधान
- पशुओं का इलाज और बीमा
- मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण
- स्वामित्व पट्टा वितरण
- पीएम आवास योजना में आवेदन
- विद्यालय मरम्मत, यूनिफॉर्म और मिड-डे मील योजनाएं
- स्कूटी वितरण (बालिकाओं को)
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन का सत्यापन
दस्तावेज़ों की लिस्ट – शिविर में साथ में क्या ले जाएं?
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपको निम्न दस्तावेज़ साथ में ले जाने होंगे:
- जन आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- जमाबंदी/खेत संबंधी कागज़
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर (जो जन आधार और आधार से लिंक हो)
- पासपोर्ट साइज कलर फोटो
नोट: हर योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़ थोड़े अलग हो सकते हैं, इसलिए सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स साथ में ले जाएं।
कैसे पता करें आपके गांव में शिविर कब लगेगा?
अपने क्षेत्र के सरपंच या ग्राम सेवक से संपर्क करें या पंचायत कार्यालय से जानकारी लें। हर पंचायत में केवल एक दिन का शिविर लगेगा, इसलिए तारीख ज़रूर कंफर्म करें।
