PM Yashasvi Scholarship Scheme 2025: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को ₹1,25,000 तक की स्कॉलरशिप

दोस्तों, यदि आपकी फैमिली में या आप खुद एक स्टूडेंट हैं और वह स्टूडेंट 9th क्लास में, 10th क्लास में, 11th क्लास में और 12th क्लास की पढ़ाई कर रहा है तो इस प्रकार के स्टूडेंट इसमें अप्लाई कर सकते हैं। यदि आप लोग इस स्कॉलरशिप में आवेदन करते हैं तो आपको ₹1,25,000 तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है। तो क्या प्रोसेस है? क्या एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया है? किस प्रकार से आवेदन करना है? वह सारा तरीका स्टेप बाय स्टेप बताने वाला हूं। इस स्कॉलरशिप का नाम है:

“PM YASASVI OBC, EWS और DNT छात्रों के लिए स्कूल में टॉप क्लास एजुकेशन की केंद्रीय योजना 2025-26”

स्कॉलरशिप के लिए पात्रता, लाभ और जरूरी दस्तावेज

कौन कर सकता है आवेदन?

  • भारत का नागरिक होना चाहिए
  • OBC, EWS या DNT कैटेगरी से संबंधित होना चाहिए
  • किसी मान्यता प्राप्त सरकारी / सहायता प्राप्त / प्राइवेट स्कूल में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत होना चाहिए
  • वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम या बराबर होनी चाहिए

स्कॉलरशिप के लाभ:

  • कक्षा 9 और 10 के छात्रों को ₹75,000 प्रति वर्ष
  • कक्षा 11 और 12 के छात्रों को ₹1,25,000 प्रति वर्ष
  • इसमें ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस और अन्य जरूरी खर्च शामिल होंगे
  • DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से स्कॉलरशिप की राशि सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी

जरूरी डॉक्यूमेंट्स:

  • पिछली परीक्षा के मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • बैंक अकाउंट डिटेल
  • आधार कार्ड
  • नामांकन ID
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र

OTR रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया:

  • “Register Yourself” पर क्लिक करें
  • Terms & Conditions को Accept करें
  • Mobile Number डालें और Get OTP पर क्लिक करें
  • OTP और Captcha भरें
  • आधार नंबर भरें → Get OTP → I Agree
  • आधार लिंक मोबाइल पर OTP आएगा → Verify करें
  • आधार डिटेल दिखेगी → Mother’s Name, Father’s Name, Email ID भरें
  • Captcha डालें और Finish करें

Face Authentication कैसे करें?

  1. Google Play Store से NSP OTR App डाउनलोड करें
  2. Open करें → “eKYC by Face Authentication” सेलेक्ट करें
  3. Reference Number डालें और Send OTP करें
  4. Captcha भरें → Next पर क्लिक करें
  5. अब दूसरा ऐप डाउनलोड करें – Aadhaar Face RD
  6. कैमरा ओपन होगा → Face दिखाएं → Face Capture
  7. आपकी eKYC सफलतापूर्वक Complete हो जाएगी
  8. OTR Number स्क्रीन पर और SMS के माध्यम से मिल जाएगा

दोस्तों, आशा है कि यह Post आप सभी के लिए उपयोगी रही होगी। अगले Post में मैं आपको बताऊंगा कि स्कॉलरशिप फॉर्म को कैसे भरना है। अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो Post को Share करें ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र इस योजना का लाभ उठा सकें।

Useful Links:

Apply Online LinkClick Here

Leave a Comment