Gurugram में बनेगा इंडिया का पहला Disneyland
दोस्तों, Gurugram के मानेसर-पंचगांव क्षेत्र में 500 एकड़ में Disneyland-style amusement park बनाया जाएगा। यह घोषणा हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी और टूरिज्म मिनिस्टर श्री गजेंद्र शेखावत द्वारा की गई है। यह प्रोजेक्ट KMP Expressway और Haryana Orbital Rail Corridor के पास डेवेलप हो रहा है, जिससे इसकी कनेक्टिविटी बेहद मजबूत हो जाएगी। ये वही लोकेशन है जो पहले से ही मास्टर प्लान 2031 में पंचगांव को डेवलप करने के लिए रिजर्व थी।
रियल एस्टेट मार्केट पर पड़ेगा जबरदस्त असर – Gurugram में होटल और अपार्टमेंट्स की मांग बढ़ेगी
- Disneyland जैसे मेगा प्रोजेक्ट से Gurugram रियल एस्टेट पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
- Disneyland सालाना औसतन 2 करोड़ विजिटर्स को आकर्षित करता है – ये डेटा वर्ल्डवाइड सभी डिज्नी पार्क्स पर लागू होता है।
- जब इतनी भारी संख्या में टूरिस्ट आएंगे, तो होटल्स, सर्विस अपार्टमेंट्स और कमर्शियल प्रॉपर्टीज़ की डिमांड तेजी से बढ़ेगी।
Gurugram अभी भी कुछ ही थ्री स्टार और फाइव स्टार होटलों से लैस है। इस प्रोजेक्ट के साथ होटल इंडस्ट्री और रेंटल मार्केट में भारी निवेश का मौका बन रहा है।
क्या गुड़गांव बन रहा है नेक्स्ट टूरिज्म हब? जानिए और कौन-कौन से प्रोजेक्ट्स से मिल रहा सपोर्ट
Gurugram को लेकर हरियाणा सरकार पहले से ही Active रही है। आइए जानें बैक-टू-बैक आ रहे प्रोजेक्ट्स:
- Global City Project – लगभग 108 एकड़ में डेवेलप हो रहा है।
- Vision City (Sector 88) – 125 एकड़ का टाउनशिप प्रोजेक्ट।
- Wildlife Sanctuary (Sector 76 से Damdama Lake तक) – 10,000 एकड़ में फैली टूरिज्म-ओरिएंटेड ग्रीन बेल्ट।
अब इन सबके साथ Disneyland भी जुड़ गया है। इससे Gurugram में टूरिज्म + जॉब + इन्वेस्टमेंट तीनों सेक्टरों में जबरदस्त बूम आने वाला है।
इन्वेस्टर्स के लिए सुनहरा मौका – Disneyland के पास कीजिए स्मार्ट इन्वेस्टमेंट
इस Disneyland प्रोजेक्ट के चलते आने वाले 5 सालों में:
- Gurugram का रियल एस्टेट रेवेन्यू दोगुना हो सकता है।
- लगभग 1 लाख जॉब्स डायरेक्ट और इनडायरेक्ट वे में जनरेट होंगी।
- होटल, सर्विस अपार्टमेंट्स और कमर्शियल स्पेस में गोल्डन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटी है।
सिर्फ इंडिया ही नहीं, बल्कि साउथ एशिया के विजिटर्स के लिए भी ये “वन एंड ओनली” थीम पार्क डेस्टिनेशन होगा।
