हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन 2025: कब आएगी अगली किस्त?
दोस्तों, हरियाणा में वृद्धावस्था पेंशन कब तक आने वाली है, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। बुजुर्ग बेसब्री से इंतजार करते हैं कि उनकी पेंशन कब तक उनके खातों में आएगी। चूंकि यह आय का एकमात्र स्रोत है, इसलिए हर बार देरी चिंता बढ़ा देती है। इस Post में हम आपको बताएंगे कि बुढ़ापा पेंशन 2025 में किस तारीख को आएगी, कितनी राशि मिलेगी और क्या इस साल इसमें कोई बढ़ोतरी की जाएगी या नहीं।
क्या 2025 में होगी हरियाणा पेंशन में बढ़ोतरी?
हरियाणा सरकार की ओर से अभी तक 2025 में वृद्धावस्था पेंशन में कोई वृद्धि की घोषणा नहीं हुई है। वर्ष 2024 में ₹250 की बढ़ोतरी की गई थी जब मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री थे। वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस वर्ष पेंशन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका एक मुख्य कारण है कि राज्य सरकार महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करने जा रही है, जिसके तहत महिलाओं को ₹2100 मासिक आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसी बजट के कारण बुजुर्गों की पेंशन में बढ़ोतरी रोक दी गई है।
हरियाणा पेंशन 2025: किस तारीख तक आएगी राशि?
दोस्तों सभी पेंशन धारकों को इस बार लगभग 16 दिन और इंतजार करना होगा। हरियाणा की वृद्धावस्था पेंशन 18 से 20 तारीख के बीच सभी खातों में ट्रांसफर की जाएगी। अगर इससे पहले कोई अपडेट आती है, तो हमारे चैनल पर सबसे पहले इसकी जानकारी मिलेगी। आप सभी की इस बार की पेंशन ₹3000 होगी। और अगर भविष्य में बढ़ोतरी होती है तो ₹250 तक ही होगी, जैसा कि हर साल होता आया है।
हरियाणा पेंशनधारकों के लिए जरूरी अलर्ट
- सभी पेंशनधारक एसजे हरियाणा (SJ Haryana) पोर्टल पर समय-समय पर अपना स्टेटस चेक करते रहें।
- कई पेंशनधारकों की पेंशन बिना सूचना के कट रही है।
- जिनके पास बीपीएल राशन कार्ड हैं, उनके कार्ड भी राज्य सरकार द्वारा हटाए जा रहे हैं।
हरियाणा के बुजुर्गों के लिए पेंशन बेहद जरूरी है और इस बार भी यह तय समय पर आने की संभावना है। 18 से 20 जुलाई 2025 के बीच ₹3000 की राशि खातों में आ जाएगी। पेंशन में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है, लेकिन महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना एक नई शुरुआत है। यदि आपकी पेंशन को लेकर कोई प्रश्न या समस्या है, तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। इस Post को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हर बुजुर्ग तक सही जानकारी पहुंचे।
