CET 2025 की Exam Date घोषित, 26 और 27 जुलाई को चार शिफ्टों में परीक्षा
दोस्तों, HSSC एक बार फिर सरप्राइज़ के मूड में है – CET 2025 की परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को होने वाली है।
आपका Exam कुल चार शिफ्टों में होगा:
- 26 जुलाई:
- सुबह 10:00 AM – 11:45 AM
- दोपहर 3:15 PM – 5:00 PM
- 27 जुलाई:
- सुबह 10:00 AM – 11:45 AM
- दोपहर 3:15 PM – 5:00 PM
Duration: 1 घंटा 45 मिनट (जिसमें 5 मिनट OMR शीट में फिफ्थ ऑप्शन भरने के लिए होंगे)
Mode: Offline (OMR based)
Type: MCQ based
Language: Bilingual – Hindi & English
Official Notice 8 जुलाई को HSSC वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। आप वेबसाइट पर जाकर खुद यह Notice देख सकते हैं। Exam को लेकर सारी जानकारी – डेट, शिफ्ट, टाइम ड्यूरेशन, फॉर्मेट – अब साफ कर दी गई है।
CET vs HTET – एक ही तारीख पर दो Exams?
एक Twist यह है कि UGC NET 2025 की भी वही तारीखें थीं – 26 और 27 जुलाई। NTA ने इसे ध्यान में रखते हुए NET का Exam अब 28 जुलाई को Reschedule कर दिया है। लेकिन सवाल बना हुआ है – HTET और CET दोनों का Exam एक ही तारीख को कैसे होगा?
- HTET भी उसी तारीख को होना था
- बहुत से कैंडिडेट ऐसे हैं जो दोनों Exams देने वाले हैं
- अब या तो HTET पोस्टपोन होगा या CET
दोस्तों साथ ही, अभी तक HSSC ने Tender प्रक्रिया पूरी नहीं की है – 10 जुलाई तक agency finalize होगी, फिर biometric setup, CCTV, printing, logistics जैसी तैयारी होनी है। 13.4 लाख से अधिक कैंडिडेट्स हैं, ऐसे में यह छोटा Task नहीं है। कौन Exam conduct करेगा – HSSC, HBSE, NTA या TCS – अभी तक स्पष्ट नहीं है।
क्या CET 2025 जुलाई में होगा या आगे बढ़ेगा?
पर्सनल ओपिनियन: इन तारीखों (26–27 जुलाई) को Exam होना मुश्किल है।
- Tender अभी तक finalize नहीं हुआ
- Logistics पूरी तरह से clear नहीं हैं
- Agency तय नहीं है
- HTET का overlap है
तो दोस्तों डेफिनेटली इनमें से एक Exam Postpone होना तय है – या HTET या फिर CET। लेकिन एक बात साफ है – HSSC अब Active Mode में है और Exam करवाने का प्लान बना चुकी है। इसलिए आपको अपनी तैयारी जुलाई और अगस्त को ध्यान में रखते हुए ही रखनी चाहिए।
“Whether it’s July or August – It’s Coming!”
निष्कर्ष: तैयारी शुरू करें, बिना Rumors के शिकार बने
दोस्तों, जितना भी Analysis करें – एक बात साफ है कि अब Exam दूर नहीं है। आपको तैयारी करनी है Target लेकर – चाहे वो 26–27 जुलाई हो या August का पहला हफ्ता। HSSC पहले भी अचानक Exams लेकर आ चुका है (जैसे Group 56/57, Haryana Police)। इस बार भी संभावना है कि बस 15–20 दिन पहले Admit Card जारी करके Exam करा दिया जाए। इसलिए जो भी Update होगी, हम आप तक पहुंचाएंगे – बस आप Post शेयर करें।
Useful Links:
| HSSC Official Exam Date Notice | Click Here |
