हरियाणा पेंशन धारकों के लिए बड़ी अपडेट: जून-जुलाई की पेंशन कब आएगी?
नमस्कार! इस Post में हम आपको बताने वाले हैं हरियाणा के पेंशन धारकों के लिए आई बड़ी अपडेट। चाहे आप बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, या लाडली पेंशन धारक हों, ये जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।
पेंशन लाभार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि अबकी बार की पेंशन कब तक आएगी और क्या इसमें कोई बढ़ोतरी होने वाली है। पिछले महीने (जून) की पेंशन 21 तारीख को आई थी, इस बार 18 से 20 तारीख के बीच पेंशन आने की उम्मीद है।
इस साल पेंशन में बढ़ोतरी नहीं हो पाई है। पिछली बार ₹250 की बढ़ोतरी हुई थी और अभी ₹3000 पेंशन मिल रही है। इस बार पेंशन न बढ़ने की मुख्य वजह लाडो लक्ष्मी योजना का शुरू होना है, जिसमें 18-59 वर्ष की महिलाओं को ₹2100 दिए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए ₹5000 करोड़ का बजट रखा है।
हरियाणा पेंशन कैसे बनवाएं: स्टेप बाय स्टेप गाइड
अगर आपकी पेंशन अभी तक नहीं बनी है, तो यह जानना जरूरी है कि पेंशन के लिए आवेदन कैसे करें:
- सबसे पहले आपके पास Family ID होनी चाहिए।
- अगर आप Old Age Pension बनवाना चाहते हैं, तो आपकी उम्र 60 वर्ष होनी चाहिए।
- आपकी उम्र Family ID में अपडेट होनी चाहिए।
- Bank account वेरीफाइड होना चाहिए और उसमें DBT (Direct Benefit Transfer) ऑन होना चाहिए।
- सारी जानकारी अपडेट होने के बाद विभाग की ओर से कॉल आएगा और दस्तावेज जमा करवाने होंगे।
1-2 महीनों में आपकी पेंशन शुरू हो जाएगी।
विधवा पेंशन कैसे बनेगी?
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र Family ID में अपडेट करें
- आपकी उम्र Family ID में अपडेट हो
- बैंक खाता वेरीफाइड हो
- Family ID का नया प्रिंट आउट लें और मुखिया से साइन करवाएं
दिव्यांग पेंशन कैसे बनेगी?
- Disability Certificate Family ID में अपडेट करें
- अन्य जानकारियां वही रहेंगी, जो ऊपर बताई गई हैं
Family ID में यह काम न किया तो रुक सकती है आपकी पेंशन!
सभी पेंशन धारकों के लिए जरूरी है कि वे अपनी Family ID में Occupation के सेक्शन में ‘Senior Citizen (Old Age Pension)’ दर्ज करवाएं। अगर यह दर्ज नहीं होगा तो आपकी सालाना इनकम Family ID में शो नहीं होगी और पेंशन रुक सकती है। इस अपडेट को आप नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर करवा सकते हैं।
हरियाणा पेंशन भुगतान में देरी क्यों हो रही है?
पहले पेंशन हर महीने की 13-14 तारीख को आती थी, लेकिन अब इसमें देरी हो रही है। बताया जा रहा है कि पेंशन से पहले Verification Process चल रहा है, इसी कारण कुछ दिनों की देरी हो रही है। फिर भी, आपकी पेंशन ET-DBT सिस्टम के जरिए एक ही क्लिक में खातों में भेजी जाती है। सरकार जिलेवार पेंशन नहीं डालती। अगर आपकी पेंशन को लेकर कोई सवाल है, तो कमेंट करें। और अगर यह Post अच्छी लगी हो तो अपने रिश्तेदारों, पड़ोसियों और जरूरतमंदों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वे भी इसका लाभ ले सकें।
