हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट स्कीम रिजेक्ट हो रही है? इन 4 गलतियों से बचें वरना पछताना पड़ेगा
दोस्तों, अगर आपने यह गलती की हुई है तो यह पोस्ट पूरा जरूर पढ़िए, क्योंकि इन्हीं गलतियों की वजह से आपकी स्कीम को रिजेक्ट किया जा रहा है। हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट से जुड़ी यह पोस्ट बहुत यूनिक और जरूरी है। अगर आपके पास मजदूर कॉपी (लेबर कार्ड) है तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।
हरियाणा लेबर कार्ड स्कीम रिजेक्ट क्यों हो रही है? जानिए चार सबसे बड़ी गलतियां
1. गलत डॉक्यूमेंट अपलोड करना
हरियाणा के मजदूर भाइयों और बहनों, जब आप किसी भी सरकारी स्कीम के लिए आवेदन करते हैं तो ध्यान दें कि आपके द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेज सही हों। कई बार देखा गया है कि लोग मार्कशीट या अन्य कागजात को स्कैन करके फर्जी तरीके से अपलोड कर देते हैं। इससे स्कीम रिजेक्ट हो जाती है। ध्यान दें:
- विभाग जो डॉक्यूमेंट मांगता है, वही अपलोड करें।
- फर्जी स्कैन या एडिटेड डॉक्यूमेंट अपलोड न करें।
- किसी अन्य की डिग्री या गलत दस्तावेज़ लगाने से स्कीम कभी पास नहीं होगी।
2. गलत वर्क स्लिप अपलोड करना
वर्क स्लिप का मतलब है – 90 दिनों की काम की पुष्टि जो आपने किसी ठेकेदार के अधीन की हो। यहां बहुत बड़ी गलती लोग कर रहे हैं:
- गलत जिले से वर्क स्लिप अपलोड कर देना।
- मनमर्जी से ठेकेदार का नंबर दे देना।
- ऐसे ठेकेदार का मोबाइल नंबर देना जो आपको जानता ही नहीं है।
ध्यान दें, अब वेरिफिकेशन बहुत सख्त हो गया है। ठेकेदार से कॉल पर पूछा जाता है – क्या यह श्रमिक आपके पास काम कर रहा है? अगर जवाब ‘नहीं’ आया, तो आपका वर्क स्लिप रिजेक्ट और लेबर कार्ड सस्पेंड हो सकता है।
3. Objection (आपत्ति) का समय पर जवाब न देना
हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट जब आपके दस्तावेज़ों पर कोई आपत्ति लगाता है (जैसे कि – डॉक्यूमेंट क्लियर नहीं है), तो उसका जवाब देना बहुत जरूरी होता है:
- तुरंत objection को चेक करें।
- सही डॉक्यूमेंट दोबारा अपलोड करें।
- “All documents are attached and original” जैसा क्लियर जवाब लिखें।
4. फर्जी शादी का प्रमाणपत्र अपलोड करना (Kanyadaan Yojana में गड़बड़ी)
दोस्तों हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट की कन्यादान योजना में ₹101000 मिलते हैं। लेकिन कई लोग बिना शादी किए, फर्जी marriage certificate अपलोड कर देते हैं। ये बहुत बड़ी गलती है। इससे आपका लेबर कार्ड हमेशा के लिए बंद हो सकता है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
हरियाणा लेबर कार्ड धारकों के लिए जरूरी अलर्ट – ये पोस्ट ज़रूर शेयर करें
हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट बहुत गहराई से वेरिफिकेशन कर रहा है, इसलिए आपको इन बातों का खास ध्यान रखना है:
- Genuine डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- Original वर्क स्लिप लगाएं।
- हर objection का समय रहते जवाब दें।
- किसी भी स्कीम में फर्जीवाड़ा न करें।
अगर आपकी स्कीम 2024 में अप्लाई की गई है और अब तक अप्रूव नहीं हुई, तो तुरंत चेक करें कहीं आपके डॉक्यूमेंट्स में ऑब्जेक्शन तो नहीं लगा।
जरूरी सलाह: इस पोस्ट को अपने सभी WhatsApp ग्रुप्स, रिश्तेदारों, दोस्तों और गांव के लोगों में जरूर शेयर करें। जानकारी से किसी की मदद हो सकती है।
Useful Links:
| Haryana Labour Department Website | Click Here |
