हरियाणा सरकार ने BPL राशन कार्ड धारकों को राहत देते हुए सरसों के तेल के रेट में फिर बदलाव किया है। पहले ₹40 में मिलने वाला 2 लीटर सरसों का तेल, मई से ₹100 में मिलने लगा था। अब सरकार ने नया विकल्प दिया है:
- ₹30 में 1 लीटर
- ₹100 में 2 लीटर
हालांकि, ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आप 1 लीटर ले लेते हैं, तो दूसरे लीटर के लिए आप दोबारा पात्र नहीं होंगे। यानी एक बार में 2 लीटर लेना ही आपके लिए लाभदायक रहेगा। सरकार की इस स्कीम का फायदा वही लोग उठा सकते हैं जिनके पास BPL या AY (Antyodaya) कार्ड है। पूरे प्रदेश में लगभग 44 लाख BPL कार्डधारक इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
मुख्यमंत्री ग्रामीण और शहरी आवास योजना – प्लॉट और घरों का हुआ ऐलान
हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण और शहरी आवास योजना के तहत बड़ा ऐलान किया गया है। योजना के दूसरे चरण में:
- 529 गांवों में 1.58 लाख आवेदनकर्ताओं को प्लॉट दिए जाएंगे।
- जिन गांवों की आबादी 10,000 से कम है, वहां 100 गज का प्लॉट मिलेगा।
- जिन गांवों में आबादी 10,000 से अधिक है, वहां 50 गज का प्लॉट दिया जाएगा।
पहले चरण में 44 गांवों में लगभग 6000 प्लॉट बांटे गए थे। इस बार अधिक विस्तार में ड्रॉ आयोजित किया जाएगा। सभी 6200 ग्राम पंचायतों में धीरे-धीरे प्लॉट अलॉट किए जाएंगे।
