दोस्तों अगर आप भी स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप लेना चाहते हैं और आप Graduation, Post-Graduation, Medical & Technical पाठ्यक्रम में नामांकित छात्र हैं तो बिल्कुल सही पोस्ट पढ़ रहे हैं। क्योंकि आज की इस पोस्ट में दोस्तों हम आपको बताएंगे कि टेबलेट, लैपटॉप या स्मार्टफोन के लिए कैसे ऑनलाइन आवेदन करना होता है और इसकी क्या प्रक्रिया होती है।
तो आप भी अगर इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढ़ना क्योंकि आज की इस पोस्ट में हम इसका कंप्लीट प्रोसेस बताने वाले हैं कि किस तरह से आप लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करके अपनी KYC प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
Digi Shakti पोर्टल से करें KYC प्रक्रिया पूरी – आसान स्टेप बाय स्टेप गाइड
KYC कंप्लीट करने के लिए आपको अपने मोबाइल फोन में ही किसी भी ब्राउज़र को ओपन करके सर्च करना है Digi Shakti। जैसे ही आप “Digi Shakti” टाइप करके सर्च करेंगे, पहले नंबर पर जो वेबसाइट आएगी उस पर क्लिक करें।
वेबसाइट पर नीचे की तरफ जाएं, वहां आपको ऑप्शन मिलेगा “मेरी पहचान पोर्टल के माध्यम से eKYC”। इस पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जिसमें पूरी KYC प्रक्रिया दिखाई देगी।
अब आपको करना है:
- अपनी यूनिवर्सिटी या बोर्ड को सेलेक्ट करना है।
- अपने कॉलेज का नाम सेलेक्ट करें।
- एनरोलमेंट नंबर और कैप्चा कोड भरें।
- नेशनलिटी “Indian” सेलेक्ट करें और “Search” पर क्लिक करें।
अब आपकी सारी स्टूडेंट डिटेल्स जैसे – रोल नंबर, पिता का नाम, ईमेल आईडी, डेट ऑफ बर्थ, मां का नाम, मोबाइल नंबर, कोर्स आदि दिखने लगेंगी। अगर आधार eKYC का स्टेटस Pending है, तो इसका मतलब है कि आपको आगे की प्रक्रिया करनी है।
मेरी पहचान पोर्टल पर करें eKYC लॉगिन और वेरीफाई – पात्रता पाएं योजना के लिए
नीचे आपको एक ऑप्शन मिलेगा: “Verify Through Login Using e-Pramaan Meri Pehchaan”। इसी पर क्लिक करना है और आपको मेरी पहचान पोर्टल पर ले जाया जाएगा।
यहां लॉगिन के लिए 2 विकल्प हैं:
- पहले से रजिस्टर्ड हैं तो यूज़रनेम और पासवर्ड डालें और लॉगिन करें।
- अगर नए हैं तो “New User Sign Up for Meri Pehchaan” पर क्लिक करें।
अब करना है:
- मोबाइल नंबर डालें और OTP प्राप्त करें।
- नाम, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ और पर्सनल मैसेज भरें।
- अपना यूज़रनेम और पासवर्ड बनाएं।
- आधार नंबर डालें, OTP मीडियम के तौर पर “Mobile” चुनें।
- कैप्चा सॉल्व करें (जैसे 7 – 1 = 6), और “Verify through eKYC” पर क्लिक करें।
OTP डालने के बाद “Verify” पर क्लिक करें और आपकी पहचान वेरीफाई हो जाएगी। आपको एक मैसेज मिलेगा:
“Your details have been verified with e-Pramaan Meri Pehchaan. Thank you.”
अब वापस Digi Shakti पोर्टल पर जाकर लॉगिन करें और फिर से डिटेल्स सर्च करें। अब जहां पहले आधार eKYC स्टेटस “Pending” था, वहां अब “Verified” लिखा हुआ दिखेगा। इसका मतलब है कि अब आप योजना के अंतर्गत लैपटॉप, मोबाइल या टैबलेट के लिए पात्र हो चुके हैं। अगर आपकी KYC अभी तक पेंडिंग है तो आप किसी भी योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। लेकिन ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप कुछ ही मिनटों में अपनी eKYC को पूरा कर सकते हैं।
