सुकन्या समृद्धि योजना 2025: बेटियों के भविष्य के लिए सरकारी गुल्लक
अगर आपके घर में 10 साल से कम उम्र की बालिका है तो आप सरकार से लाखों रुपए प्राप्त कर सकते हैं। सरकार ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) शुरू की है। इसे एक सरकारी गुल्लक कहा जा सकता है, जिसमें आप हर महीने या हर साल अपनी बच्ची के नाम पर पैसा जमा करते हैं और बाद में आपको बड़ी धनराशि वापस मिलती है।
सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट कैसे खुलवाएं?
इस योजना के तहत आप अपनी बेटी का अकाउंट किसी भी सरकारी बैंक या नजदीकी Post Office में खुलवा सकते हैं।
- अकाउंट तभी ओपन होगा जब बेटी की उम्र 10 साल से कम या 10 साल तक हो।
- सालाना न्यूनतम ₹250 और अधिकतम ₹1,50,000 तक जमा किया जा सकता है।
- अकाउंट खोलने के लिए माता-पिता का ID Proof (Aadhar/PAN), Address Proof और बेटी का Aadhar Card और Birth Certificate आवश्यक है।
योजना की शर्तें और मैच्योरिटी
- अकाउंट खुलने के बाद 15 साल तक पैसा जमा करना अनिवार्य है।
- 21 साल पूरे होने पर अकाउंट मैच्योर होता है।
- बेटी की शादी 18 साल की उम्र पूरी होने पर पैसों की निकासी की जा सकती है।
- इस योजना में मिलने वाला पैसा और ब्याज पूरी तरह टैक्स-फ्री है।
- अभी इस योजना पर सरकार 8.2% का ब्याज दे रही है (यह समय-समय पर बदल सकता है)।
निवेश और रिटर्न की कैलकुलेशन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के SSY Calculator के अनुसार –
- ₹250 महीना निवेश → मैच्योरिटी पर लगभग ₹1,38,653
- ₹1,000 महीना निवेश → मैच्योरिटी पर लगभग ₹5,54,612
- ₹10,000 महीना निवेश → मैच्योरिटी पर लगभग ₹55,46,18
- ₹1,50,000 सालाना निवेश (Max Limit) → मैच्योरिटी पर लगभग ₹71,82,119
यह दिखाता है कि छोटा-सा निवेश भी आपकी बेटी के भविष्य को सुरक्षित बना सकता है।
योजना के फायदे
- बेटी की शिक्षा, शादी और भविष्य की सुरक्षा।
- टैक्स फ्री रिटर्न।
- सुरक्षित सरकारी स्कीम।
- Post Office में अकाउंट कराने पर प्रक्रिया आसान और बिना झंझट के।
अगर आपकी बेटी की उम्र अभी 10 साल से कम है तो बिना देर किए Sukanya Samriddhi Yojana में अकाउंट जरूर खुलवाएं। यह योजना न सिर्फ आपकी बेटी का भविष्य सुरक्षित करेगी, बल्कि आपको आर्थिक रूप से भी मजबूती देगी।
