हरियाणा सरकार की कपास किसान योजना 2025
हरियाणा सरकार ने कपास किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। अब किसानों को प्रति एकड़ ₹2000 तक की सब्सिडी दी जाएगी। इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तय की गई है। किसान भाई घर बैठे ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
- केवल वे किसान जिनके खेत में कपास की फसल (Cotton Crop) बोई गई है।
- किसान ने अपनी कपास की फसल को “मेरी फसल मेरा ब्यौरा (Meri Fasal Mera Byora)” पोर्टल पर पंजीकृत किया हो।
- यह योजना सिर्फ हरियाणा के कपास उत्पादक जिलों में लागू होगी –
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, झज्जर, नारनौल, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, पानीपत, सोनीपत और कैथल।
अधिकतम 2 एकड़ तक ही इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।
योजना का लाभ और शर्तें
- किसान को Micro-Nutrient Spray / IPM (Integrated Pest Management) के छिड़काव पर सब्सिडी मिलेगी।
- सरकार अधिकतम प्रति एकड़ ₹2000 देगी।
- सब्सिडी या तो बिल का 50% होगी या फिर ₹2000, इनमें से जो कम होगा वही दिया जाएगा।
- उदाहरण: यदि Spray Bill ₹1000 का है → सब्सिडी ₹500।
- यदि Bill ₹5000 का है → सब्सिडी ₹2000।
- 2 एकड़ में कपास होने पर अधिकतम ₹4000 तक का लाभ मिलेगा।
- किसान के पास Bill (Invoice) होना अनिवार्य है। बिना बिल अपलोड किए पैसे नहीं मिलेंगे।
आवेदन प्रक्रिया (Online Apply)
- Google Chrome या किसी भी Browser में Agri Haryana लिखकर पहली Website खोलें।
- Menu (तीन लाइन) पर क्लिक करें और Farmer Corner → Apply for Agriculture Schemes चुनें।
- वहां पर आपको यह योजना दिखेगी –
“Spray of Micronutrient Spray as IPM” (सूक्ष्म पोषक तत्व व कीट प्रबंधन को बढ़ावा देना)। - View Scheme पर क्लिक कर पूरी जानकारी पढ़ें।
- अब Click Here for Registration पर जाकर Family ID डालें और Find Family Details पर क्लिक करें।
- Registered Member का नाम चुनें और दोनों OTPs (Family ID + Member) भरें।
- लॉगिन होने के बाद आपकी कपास वाली Registered भूमि (Killa) दिखाई देगी।
- जिन Killas में कपास बोई है, उन्हें Select करें।
- Spray Type चुनें –
- Micronutrient Spray
- IPM
- Both (Micronutrient + IPM)
- Spray Bill Upload करें और Submit Application पर क्लिक करें।
बस! आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और लाभ सीधे आपके खाते में मिलेगा। कपास किसानों के लिए यह योजना बेहद फायदेमंद है। सिर्फ सही समय पर आवेदन करना है और Bill Upload करना जरूरी है। यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो देरी न करें और घर बैठे इस योजना का लाभ उठाएं।
