हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना 1 को पहली किस्त 2100,25 से फॉर्म सम्पूर्ण जानकारी | Haryana Lado Lakshmi

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना 2025: महिलाओं को हर महीने ₹2100

हरियाणा सरकार ने विधानसभा कैबिनेट बैठक में लाडो लक्ष्मी योजना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए यह योजना लॉन्च कर एक बड़ा तोहफा दिया है। इसके तहत महिलाओं के खातों में हर महीने ₹2100 की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

योजना कब होगी लागू और किसे मिलेगा लाभ?

  • योजना का लॉन्च: 25 सितंबर (दीनदयाल उपाध्याय जयंती)
  • पहली किस्त की तिथि: 1 नवंबर (हरियाणा दिवस)
  • पहली किस्त की राशि: ₹2100
  • योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी फैमिली इनकम 1 लाख रुपये से कम है।
  • लाभार्थी की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

किन महिलाओं को मिलेगा फायदा और किन्हें नहीं?

  • परिवार में महिला की आयु 23 से 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • जिनकी फैमिली ID में सालाना इनकम ₹1 लाख से कम है, उन्हें लाभ मिलेगा।
  • सभी राशन कार्ड (BPL, गुलाबी, पीला) से ऊपर यह शर्त लागू होगी – केवल इनकम आधारित पात्रता।
  • यदि महिला बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता या अन्य 9 पेंशन योजनाओं का लाभ पहले से ले रही है, तो उसे यह पैसा नहीं मिलेगा।
  • यदि कोई महिला 59 वर्ष की है और योजना का लाभ ले रही है, तो 60 की उम्र होते ही लाडो लक्ष्मी योजना बंद हो जाएगी और बुढ़ापा पेंशन चालू हो जाएगी।
  • परिवार में कितनी भी महिलाएं हों – सभी पात्र महिलाओं को यह पैसा मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया और रजिस्ट्रेशन की तारीख

  • आवेदन की शुरुआत: 25 सितंबर से ऑनलाइन पोर्टल पर होगी।
  • महिलाएं खुद मोबाइल फोन से घर बैठे फॉर्म भर पाएंगी।
  • 20 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन पूरे कर लिए जाएंगे।
  • इसके बाद 10 दिन में वेरिफिकेशन होगा और 1 नवंबर से पहली किस्त ₹2100 महिलाओं के खाते में आ जाएगी।

दूसरे राज्यों में ऐसी योजनाएं

हरियाणा से पहले कई राज्यों में इस तरह की योजनाएं शुरू की गई हैं:

  • मध्य प्रदेश: ₹150 प्रति माह
  • उड़ीसा (Subhadra Yojana): ₹1800
  • महाराष्ट्र (Majhi Ladki Bahin Yojana): ₹1500
  • पश्चिम बंगाल (Lakshmi Bhandar): ₹1200
  • झारखंड (Maiya Samman Yojana): ₹1000
  • कर्नाटक और तेलंगाना (Gruha Lakshmi Yojana): ₹2000

हरियाणा की लाडो लक्ष्मी योजना ₹2100 के साथ इन सभी योजनाओं से बड़ी साबित हो रही है।

  • कुल मिलाकर, यह योजना हरियाणा की महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा और सशक्तिकरण का बड़ा कदम है।
  • पहली बार राज्य की 20 लाख से अधिक महिलाएं सीधे इस योजना से जुड़ेंगी।

भाई, अब तो मामला एकदम क्लियर है – “Income 1 lakh se kam, Age 23–60, हर महीने ₹2100 – लाडो लक्ष्मी योजना का सीधा लाभ!

Leave a Comment