IGNOU BLIS Admission 2025 Form Fill Up | IGNOU Admission 2025 July Session | IGNOU Blis Update

IGNOU BLIS Admission 2025: बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस एडमिशन प्रोसेस

इस Post में हम बात करने वाले हैं इग्नू (IGNOU) में जुलाई 2025 सेशन के लिए बीएलआईएस प्रोग्राम यानी Bachelor of Library and Information Science (BLIS) में एडमिशन लेने की पूरी प्रोसेस के बारे में।

IGNOU में एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले आपको इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर ODL (Open Distance Learning) और Online दोनों मोड के प्रोग्राम्स ऑफर किए जाते हैं। BLIS प्रोग्राम ODL मोड में उपलब्ध है। जुलाई 2025 सेशन का एडमिशन शुरू हो चुका है और इसका लास्ट डेट 15 जुलाई 2025 रखा गया है।

IGNOU BLIS Admission 2025 Registration Process

  1. एडमिशन पोर्टल ओपन होने पर “Click Here for New Registration” पर क्लिक करें।
  2. Username बनाएं (अपना नाम + मोबाइल नंबर के लास्ट 4 डिजिट डालें)।
  3. Full Name वही डालें जो आपकी मार्कशीट पर है।
  4. ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर डालें और पासवर्ड सेट करें।
  5. Captcha भरकर Registration Complete करें।
  6. सफल रजिस्ट्रेशन के बाद Username और Password से Login करें।

IGNOU BLIS Admission Form Fill Up Step by Step

  • Login करने के बाद Admission Form में 9 Steps पूरे करने होते हैं।
  • सबसे पहले Personal Details भरें (Name, Father/Mother/Husband Name, Date of Birth, Category, Gender, Religion, Marital Status, Disability Status, Employment Status, Scholarship, Family Income आदि)।
  • फिर DEB ID और ABC ID डालना होगा (ABC ID पहले बनानी होती है)।
  • Program Details में Bachelor Degree → ODL → BLIS Program चुनें।
  • Regional Centre और Study Centre Code सेलेक्ट करें। BLIS Program केवल English Medium में उपलब्ध है।
  • Qualification Details (Graduation Subject, Passing Year, Division, Board Code, Roll Number आदि) भरें।
  • Study Material Option चुनें (15% Discount के साथ Digital Material या बिना डिस्काउंट के Printed Material)।
  • Subjects Select करें (BLIS में 10 Subjects, जिनमें Internship Paper भी शामिल है)।
  • Address सही-सही डालें क्योंकि Study Material इसी पते पर भेजा जाएगा।
  • आवश्यक Documents Upload करें (10th, 12th Marksheet, Graduation Certificate, Signature, Photo आदि)।

IGNOU BLIS Admission 2025 Fees & Payment

  • Admission Portal पर BLIS Program की Total Fees दिखाई जाएगी।
  • Payment Options: Credit Card, Debit Card, Net Banking।
  • Net Banking से पेमेंट करना ज्यादा आसान और सुरक्षित है।
  • Payment Successful होने के बाद आपका Admission Complete हो जाएगा।

इस Post के माध्यम से IGNOU BLIS Admission 2025 का पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस आपको बता दिया गया है। अगर फिर भी कोई Doubt हो तो आप नीचे Comment Box में पूछ सकते हैं।

Leave a Comment