RRB Group D Vacancy 2024–2025: कोर्ट में फंसी भर्ती और स्टूडेंट्स की बढ़ती चिंता

RRB Group D Vacancy 2024–2025: कोर्ट में फंसी भर्ती और स्टूडेंट्स की बढ़ती चिंता

दोस्तों, Group D का form भरे हुए लगभग एक साल पूरा होने वाला है और अभी तक यह vacancy अटकी हुई है। जानकारी पूरी तरह सटीक है और इसी Post में मैं आपको बताऊंगा कि इसका impact क्या हो रहा है। 30 अक्टूबर को अगली तारीख दी जा चुकी है। कहते हैं न – “तारीख पे तारीख” – वैसा ही हाल इस भर्ती का हो गया है। CAT और High Court के बीच ये मामला लगातार लटकता जा रहा है और इसका सीधा असर candidates पर पड़ रहा है।

Railway Group D Vacancy Update 2025: पुरानी भर्ती कब होगी पूरी?

2019 की vacancy की joining 2022–23 तक हो गई थी। लेकिन 2024 में जो नई भर्ती आई, वो अभी तक अटकी हुई है। अगर ये process 2026 तक भी खिंचता है, तो सोचिए – 7 साल में केवल एक भर्ती पूरी होगी! 32,000 posts पर students को सालों से लटकाया जा रहा है। सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि जब तक ये पुरानी vacancy पूरी नहीं होगी, तब तक नई recruitment निकालना मुश्किल है। यही वजह है कि students frustrate हो रहे हैं और बार-बार पूछ रहे हैं कि solution क्या है।

Group D Students की Problems और Court Case Reality

Students Twitter campaign और protest की बातें करते हैं, लेकिन सच यह है कि recruitment process अब पूरी तरह court के हाथ में है। High Court ने मामला CAT को सौंप दिया और CAT लगातार hearing टाल रहा है। CAT और Railway दोनों delay करते-करते students को frustrate कर रहे हैं। इस बीच बड़ी संख्या में candidates age limit से बाहर हो रहे हैं। Recruitment का कोई proper annual calendar नहीं है, replacement panel बंद कर दिया गया है और result pending है। ऐसे में सिर्फ students को नुकसान हो रहा है।

Group D New Vacancy 2025–2026: क्या उम्मीद की जाए?

नई vacancy technically October–December 2025 में आनी चाहिए थी, लेकिन पुरानी भर्ती अटकी होने के कारण delay होना almost तय है। अगर October में भी clear नहीं होता, तो नई भर्ती 2026 तक खिसक जाएगी। ये साफ है कि delay की वजह से students का future प्रभावित हो रहा है। Age relaxation मिलना चाहिए लेकिन chances कम हैं।

निष्कर्ष

Railway Group D Recruitment students की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। Court में pending केस की वजह से पुरानी vacancy पूरी नहीं हो रही और नई vacancy खतरे में है। Students को चाहिए कि वे अपनी तैयारी regular रखें क्योंकि recruitment process कभी भी resume हो सकता है। Twitter campaigns से ज्यादा असर court decision पर होगा, और वो पूरी तरह CAT के हाथ में है।

Leave a Comment