हरियाणा महिला सशक्तिकरण योजना 2025: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना
Lado Lakshmi Yojana 2025 – हरियाणा में डबल इंजन की सरकार महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। महिलाओं के खाते में हर महीने ₹2100 आने वाली दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की तारीख की घोषणा हो गई है। 25 सितंबर 2025 से पात्र महिलाओं के खाते में यह राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और सम्मान देने का उद्देश्य बताया है।
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य और लाभ
- महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करना
- राज्य में लिंगानुपात की समस्या को कम करना
- गरीब और कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना
- सामाजिक सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना
- योजना की राशि: हर पात्र महिला के खाते में ₹2100 प्रति माह
- बजट: हरियाणा सरकार ने इस योजना के लिए 2025-26 में ₹5000 करोड़ का बजट आवंटित किया है।
पात्रता मानदंड
- महिला की उम्र 23 साल या उससे अधिक होनी चाहिए
- अविवाहित महिला के लिए हरियाणा में कम से कम 15 साल से निवास होना जरूरी है
- विवाहित महिला के पति को भी 15 साल से हरियाणा का नागरिक होना चाहिए
- परिवार की आय ₹1 लाख या उससे कम होनी चाहिए (अधिक आय वाले परिवार चरणबद्ध तरीके से शामिल होंगे)
- परिवार पहचान पत्र (PPP) अनिवार्य
नोट: एक परिवार में सास, बहू और बेटी सभी पात्र हों तो सभी को ₹2100 प्रति माह मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया और पोर्टल
अभी आवेदन प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि सरकार नई ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप लॉन्च कर सकती है, जिसके माध्यम से महिलाएं घर बैठे आवेदन कर सकेंगी।
- आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा
- आवश्यक दस्तावेज़: परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र आदि
- आवेदन सरल और इजी भाषा में होगा
हरियाणा में महिलाओं पर फोकस करते हुए यह योजना प्रदेश की आधी आबादी को सशक्त बनाएगी। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini की सोच और नीतियों के तहत यह योजना महिला सशक्तिकरण का एक नया अध्याय साबित होगी।
