Character Certificate Kaise Banaye: Police Verification Online 2025, ऑनलाइन Character Certificate (चरित्र प्रमाण पत्र) कैसे बनाएं?

उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन Character Certificate (चरित्र प्रमाण पत्र) कैसे बनाएं?

आज के इस Post में हम जानेंगे कि Character Certificate यानी कि चरित्र प्रमाण पत्र या पुलिस वेरिफिकेशन को ऑनलाइन कैसे अप्लाई करना है और कैसे आप घर बैठे मात्र ₹50 में इसे प्राप्त कर सकते हैं।

यूपी पुलिस Character Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले आपको Google Play Store पर जाकर UP Cop App डाउनलोड करना होगा। यह उत्तर प्रदेश पुलिस की ऑफिशियल एप्लीकेशन है। इसके जरिए अब Character Certificate बनवाना बेहद आसान हो गया है।

  1. Sign Up / Login करें
    • अगर आप नए यूजर हैं तो नाम, Gender, Email ID, Mobile Number और Password डालकर एक नया अकाउंट बनाएं।
    • मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे वेरिफाई करके अकाउंट एक्टिवेट करना होगा।
    • पहले से यूजर हैं तो Mobile Number और Password डालकर सीधे Login करें।
  2. Character Certificate Service चुनें
    • Dashboard में “Services” सेक्शन मिलेगा।
    • यहां सबसे पहला ऑप्शन “Character Certificate” का होगा।
    • इसके लिए आपको ₹50 ऑनलाइन फीस पे करनी होगी।
  3. आवेदन की जानकारी भरें
    • General या Contractor ऑप्शन चुनें (खुद के लिए General)।
    • Applicant का नाम, Father’s Name, Date of Birth, Gender, Mobile Number आदि दर्ज करें।
    • Present और Permanent Address भरें।
    • Criminal Record Declaration भरें (यदि आपके खिलाफ कोई केस नहीं है तो “No” चुनें)।
    • Passport Size Photo अपलोड करें।
  4. Payment और Reference Number
    • Payment Debit/Credit Card, UPI या Net Banking से कर सकते हैं।
    • सफल Payment के बाद आपको Reference Number मिल जाएगा।
    • इसी नंबर से आप आगे Status चेक कर पाएंगे।

Character Certificate Status और Download कैसे करें?

  • Payment पूरा होने के बाद आपका आवेदन रजिस्टर हो जाएगा।
  • लगभग 5–7 दिनों में Certificate Generate हो जाएगा।
  • Status चेक करने के लिए UP Cop App में Search Application Status / Download ऑप्शन चुनें।
  • यहां Year और Reference Number डालकर Status देख सकते हैं।
  • Certificate Generate होने के बाद आपको “Download Certificate” का ऑप्शन मिल जाएगा।
  • आप इसे PDF में सेव कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर प्रिंट ले सकते हैं।

Character Certificate की जरूरत कब पड़ती है?

Character Certificate की मांग अक्सर इन जगहों पर की जाती है:

  • सरकारी नौकरी (Government Jobs)
  • प्राइवेट सेक्टर की नौकरियां
  • स्कूल / कॉलेज एडमिशन
  • किराएदार वेरिफिकेशन
  • पासपोर्ट या अन्य डॉक्यूमेंटेशन

इस Post से आपने सीखा कि कैसे मात्र ₹50 में घर बैठे Character Certificate Online Apply किया जा सकता है। अगर आप उत्तर प्रदेश के अलावा किसी अन्य राज्य से हैं, तो अपने राज्य का नाम कमेंट में लिखें। उस पर भी हम एक अलग पोस्ट बनाएंगे।

Leave a Comment