केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जुलाई 2025 DA अपडेट: महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, जनवरी 2026 संभावित वृद्धि 5%

जुलाई 2025 के Consumer Price Index से तय हुआ महंगाई भत्ता (DA)

दोस्तों, करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलने वाले महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) के लिए जुलाई 2025 का All India Consumer Price Index (CPI-IW) जारी हो चुका है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने 29 अगस्त 2025 को प्रेस रिलीज जारी की। जुलाई महीने का Index 145 से बढ़कर 146.5 हो गया है, यानी 1.5% की बढ़ोतरी

जुलाई 2025 से मिलने वाला महंगाई भत्ता (DA Hike News)

CPI-IW के इन आंकड़ों को 7th Pay Commission DA Calculator में डालने पर पता चलता है कि सितंबर/अक्टूबर 2025 से लागू होने वाला महंगाई भत्ता 3% बढ़कर मिलेगा।
यानी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई 2025 से मिलने वाला DA 99.9% संभावना के साथ 3% की वृद्धि के साथ लागू होगा।

जनवरी 2026 के लिए संभावित DA (Expected DA 2026)

जुलाई 2025 के Index (146.5) के आधार पर जनवरी 2026 के लिए DA में 5% की संभावित बढ़ोतरी दिख रही है। हालांकि, जनवरी 2026 का फाइनल महंगाई भत्ता तभी तय होगा जब जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 तक के 6 महीने के Index डेटा सामने आएंगे।

निष्कर्ष:

  • जुलाई 2025 का Index: 146.5
  • सितंबर/अक्टूबर 2025 से लागू DA: 3% बढ़ोतरी
  • जनवरी 2026 के लिए संभावित DA: 5% बढ़ोतरी

दोस्तों, यह अपडेट All India Consumer Price Index for Industrial Workers (CPI-IW) पर आधारित है। अगली Post में हम आपको केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण खबरें देंगे।

Leave a Comment