हरियाणा रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
अगर आप बेरोजगार हैं और हरियाणा में रहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। रोजगार विभाग हर महीने क्वालिफिकेशन के आधार पर ₹1200 से ₹3500 तक बेरोजगारी भत्ता देता है। इतना ही नहीं, अगर आप सक्षम युवा योजना में भी पंजीकरण कराते हैं, तो आपको हर महीने ₹7200 से ₹9500 तक आर्थिक सहायता मिल सकती है। इस Post में हम आपको रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने वाले हैं।
रोजगार कार्यालय पंजीकरण की प्रक्रिया
- सबसे पहले Employment Department Haryana की Official Website पर जाएं।
- “Account” पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएं।
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें, फिर OTP से वेरिफिकेशन करें।
- Family ID नंबर डालें और मेंबर डिटेल्स सेलेक्ट करें।
- पासवर्ड बनाकर अकाउंट एक्टिवेट करें।
- अब “Sign In” करें और अपनी डिटेल्स भरें – Religion, Expected Salary, Work Location आदि।
- प्रोफाइल फोटो (100 KB से कम) अपलोड करें।
- Cast Category, Qualification, Skills और Languages की डिटेल्स भरें।
- Preferred Posts ऐड करें (जैसे – Computer Operator, Clerk आदि)।
- Preview Application देख लें और सबमिट करें।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स रोजगार कार्यालय पंजीकरण के लिए
रजिस्ट्रेशन के बाद आपको ये डॉक्यूमेंट्स की कॉपी रोजगार कार्यालय में जमा करनी होगी:
- आधार कार्ड
- Family ID (परिवार पहचान पत्र)
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10th, 12th, ITI, Graduation आदि)
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू है)
- पासपोर्ट साइज फोटो
जैसे ही आपके डॉक्यूमेंट्स रोजगार कार्यालय में सबमिट और वेरीफाई हो जाते हैं, आपकी एप्लीकेशन को Approved कर दिया जाता है। इसके बाद आपके बैंक खाते में बेरोजगारी भत्ता या सक्षम युवा योजना की राशि मिलनी शुरू हो जाती है। अब आप खुद से ही Online रोजगार कार्यालय पंजीकरण कर सकते हैं और हर महीने सरकारी लाभ उठा सकते हैं।
