नेपाल में सोशल मीडिया बैन 2025: असली कारण और क्या होगा आगे?
दोस्तों, आपको पता ही होगा कि नेपाल में सोशल मीडिया बैन हो गए हैं। इसलिए मैं उनके बारे में बात करना चाहूंगा कि आखिर यह बैन क्यों हुआ और आगे क्या हो सकता है।
नेपाल में सोशल मीडिया बैन क्यों हुआ?
नेपाल सरकार और वहां के सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नेपाल में रजिस्टर होना जरूरी है। इसका कारण यह है कि अगर किसी प्लेटफॉर्म पर obscene content या illegal content मिलता है, तो सरकार सीधे उनके अधिकारियों से संपर्क कर सके और उसे हटवाया जा सके।
लेकिन बड़ी-बड़ी कंपनियां जैसे Facebook, Twitter (X), YouTube वगैरह ने इस नियम को हल्के में लिया और रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया। सरकार ने कई बार नोटिस भी दिया, मगर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद नेपाल सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया कि इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बैन कर दिया जाए ताकि आम लोग इन्हें एक्सेस न कर सकें।
भारत में ऐसा क्यों नहीं हुआ?
भारत में भी यह नियम आने वाला था कि हर सोशल मीडिया और OTT प्लेटफॉर्म को भारत में अपना Compliance Officer रखना होगा। अब हर बड़ी कंपनी जैसे Facebook, Google, YouTube का ऑफिसर दिल्ली, नोएडा या गुरुग्राम में मौजूद है, जो शिकायतों को सुनकर तय समय में कंटेंट हटाता है। भारत में user base बहुत बड़ा है, इसलिए कंपनियां भारत को इग्नोर नहीं कर सकतीं। अगर वे यहां रजिस्टर नहीं करतीं तो करोड़ों ग्राहकों को खोना पड़ता।
नेपाल में आगे क्या होगा?
यह बैन हमेशा के लिए नहीं रहेगा। जल्द ही बड़ी कंपनियां नेपाल में अपने अधिकारी नियुक्त करेंगी, सरकार से बात करेंगी और रजिस्ट्रेशन करवाकर दोबारा लौटेंगी। Nepal की पब्लिक भी सोशल मीडिया पर freedom of speech और education value खोना नहीं चाहेगी। आखिरकार YouTube और Facebook केवल entertainment ही नहीं, knowledge का बड़ा source भी हैं।
निष्कर्ष
नेपाल सरकार का यह कदम लोगों की सुरक्षा और कानून को बनाए रखने के लिए है। शायद थोड़े दिन तक लोगों को दिक्कत होगी, लेकिन आने वाले समय में सभी बड़े प्लेटफॉर्म्स नेपाल में वापस आ जाएंगे। अगर आप नेपाल से इस Post को पढ़ रहे हैं, तो कमेंट जरूर करें।
