घर बैठे अपनी फैमिली आईडी इनकम कम करें
अगर आप हरियाणा में रहते हैं और आपकी Family ID में इनकम ज्यादा दिख रही है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे Mobile Phone से अपनी Family ID की इनकम को कम कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको हरियाणा परिवार पहचान पत्र की Official Website पर लॉग इन करना होगा।
- Family ID नंबर एंटर करें।
- Correction Module में जाएं।
- Income सेक्शन से Grievance Complaint दर्ज करें।
- लिखें: “मेरी इनकम उतनी नहीं है जितनी सरकार दिखा रही है। मेरा परिवार गरीब परिवार है।”
जैसे ही आप grievance submit करेंगे, यह सीधे Credit Department में चली जाएगी। अधिकारी विजिट करके आपकी इनकम सही करेंगे।
CSC सेंटर और तहसील कार्यालय से इनकम सुधारें
अगर आप CSC सेंटर पर जाना चाहते हैं, तो वहां जाकर भी अपनी इनकम सुधार सकते हैं।
दूसरा तरीका:
- अपने नजदीकी Tehsil Office में जाएं।
- CM Window और ADC Credit Department के नाम दो अलग-अलग दरखास्त जमा करें।
अगर आपकी इनकम सही है और वाकई अधिक नहीं है, तो Family ID की इनकम जेनुइन तरीके से सुधार दी जाएगी।
गरीब परिवारों के लिए विशेष जानकारी
कई गरीब परिवारों की Family ID में इनकम ज्यादा दिख रही है, जिससे वे BPL राशन कार्ड और Haryana Government Schemes का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। यह तरीका उनके लिए सबसे सुरक्षित और आसान है ताकि इनकम को सही करवा सकें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
