iPhone 16 Pro vs iPhone 17: डिजाइन और Display Comparison
iPhone 17 और iPhone 16 Pro लगभग सेम प्राइस में Flipkart Big Billion Sale पर मिल रहे हैं। iPhone 16 Pro अपने ट्रिपल कैमरा सेटअप और टाइटेनियम फ्रेम की वजह से प्रीमियम लुक देता है। इसका वज़न 199 ग्राम है जबकि iPhone 17 सिर्फ 177 ग्राम का है, जो हल्का और ज्यादा comfortable है।
दोनों फोन्स का Display 6.3 इंच ProMotion 120Hz है। लेकिन iPhone 17 में 3000 nits ब्राइटनेस, 7-layer anti-reflective coating और नया Ceramic Shield 2 दिया गया है, जो इसे iPhone 16 Pro से ज्यादा एडवांस्ड बनाता है।
iPhone 16 Pro vs iPhone 17: Performance और Camera Features
दोनों में 8GB RAM है लेकिन iPhone 16 Pro में A18 Pro Chip (6-core CPU + 6-core GPU) जबकि iPhone 17 में A19 Chip (6-core CPU + 5-core GPU) दी गई है। बेंचमार्क स्कोर के हिसाब से iPhone 17 ज्यादा पावरफुल और efficient है।
कैमरा की बात करें तो दोनों में 48MP प्राइमरी कैमरा है, लेकिन iPhone 17 का ultra-wide और selfie camera ज्यादा बेहतर है। इसमें 18MP selfie camera और Dual Video Recording फीचर दिया गया है। iPhone 16 Pro का advantage है 5X telephoto lens और 4K 120FPS वीडियो रिकॉर्डिंग।
iPhone 16 Pro vs iPhone 17: Battery, Storage और Price
iPhone 17 में 30 hours video playback और 40W fast charging है। जबकि iPhone 16 Pro सिर्फ 27 hours playback और 20W charging तक लिमिटेड है। Storage में भी iPhone 17 का बेस वेरिएंट 256GB से शुरू होता है, जबकि iPhone 16 Pro सिर्फ 128GB बेस वेरिएंट में आता है।
Price Comparison:
- iPhone 16 Pro Flipkart सेल प्राइस: लगभग ₹85,000।
- iPhone 17 बेस प्राइस: ₹83,000 (ऑफर्स के बाद करीब ₹78,000)।
iPhone 16 Pro या iPhone 17: कौन सा है बेहतर Option?
अगर आपको triple camera setup और pro वीडियो फीचर्स चाहिए तो iPhone 16 Pro आपके लिए सही है। लेकिन प्रैक्टिकल use, ज्यादा battery, ज्यादा storage और better display के लिए iPhone 17 ज्यादा value for money है।
