Windows 11 25H2 कब रिलीज होगा?
Microsoft ने अभी तक Windows 11 25H2 को आधिकारिक तौर पर रिलीज़ नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि यह अक्टूबर 2025 तक लॉन्च हो जाएगा। फिलहाल यह Windows Insider Program के जरिए Dev, Beta और Canary चैनल पर टेस्टिंग के लिए उपलब्ध है।
Windows 11 25H2 ISO कैसे डाउनलोड करें?
Windows Insider Preview Download Page पर जाएं और Microsoft अकाउंट से लॉगिन करें।
- Edition चुनें (Dev, Beta या Canary)
- Language सेलेक्ट करें (जैसे English US)
- 64-bit ISO Download पर क्लिक करें
डाउनलोड साइज लगभग 7GB है, जो पिछले वर्जन (24H2 ~5.6GB) से बड़ा है।
Windows 11 25H2 Bootable USB कैसे बनाएं?
- Rufus Tool डाउनलोड करें
- कम से कम 8GB Pen Drive कनेक्ट करें
- Device सेक्शन में USB चुनें
- Boot Selection में Windows 11 25H2 ISO सेलेक्ट करें
- Partition Scheme को GPT करें
- Optional Settings: TPM, RAM, Secure Boot और Microsoft Account Bypass चुन सकते हैं
- Start पर क्लिक करें और Bootable USB तैयार हो जाएगी
इसके बाद BIOS से Boot Priority बदलकर Windows 11 25H2 इंस्टॉल किया जा सकता है।
Windows 11 25H2 Installation Process
- Bootable USB से डिवाइस को बूट करें
- Language और Time Format चुनें
- “I don’t have a product key” पर क्लिक करें
- Windows 11 Edition चुनें (Home, Pro, Education आदि)
- Clean Drive या Partition सेलेक्ट करें
- Installation Complete होने पर Windows 11 25H2 आपके PC पर चलने लगेगा
Windows 11 25H2 के नए फीचर्स
Start Menu & File Explorer
- Start Menu में Recommended सेक्शन अब ज्यादा ऑर्गेनाइज्ड है
- File Explorer में Recent, Favorite और Shared सेक्शन नए जोड़े गए हैं
Copilot & AI Features
- Copilot PC होने पर एडवांस्ड AI फीचर्स मिलते हैं
- Right-click Menu में ज्यादा Advanced Options
Security & Passwords
- Account Settings में नया Passkeys + 1Password Integration
- Passwords को ज्यादा सिक्योर तरीके से Manage करने का विकल्प
Lock Screen Personalization
- Lock Screen में अब Windows Spotlight, Picture और Slideshow ऑप्शन
- Login Screen को कस्टमाइज़ करने का नया विकल्प
Privacy & Security
- नया ऑप्शन Text & Image Generation Settings में
- Enable/Disable कर सकते हैं AI-based Text & Image Features
Remove Bloatware
- Windows 11 Pro Edition में Group Policy Editor से Default Microsoft Apps (जैसे Clipchamp, Xbox, Sticky Notes, Outlook आदि) हटाने का विकल्प
- यह फीचर सिर्फ नए यूजर अकाउंट्स पर लागू होगा
Windows 11 25H2 बनाम पुराने वर्जन
- ISO Size बड़ा है (~7GB)
- UI और File Explorer में ज्यादा Modern बदलाव
- Copilot और AI Integration
- Lock Screen और Security Settings में नए विकल्प
- Bloatware Control फीचर
नतीजा: Windows 11 25H2 क्यों खास है?
Windows 11 25H2 में आपको नए AI फीचर्स, कस्टमाइजेशन, Security Updates और Bloatware Control मिलता है। यह अपडेट Windows 12 से पहले का एक बड़ा स्टेप है। अगर आप Windows Insider Program में हैं तो इसे अभी ट्राय कर सकते हैं, वरना अक्टूबर 2025 तक Official Release का इंतजार करें।
