Amazfit Active 2 का डिज़ाइन और डिस्प्ले
Amazfit Active 2 एक प्रीमियम लुकिंग स्मार्टवॉच है जिसे आप फिटनेस वॉच और लाइफस्टाइल वॉच दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें सैफायर ग्लास का इस्तेमाल किया गया है जो स्क्रैच-रेसिस्टेंट और काफी ड्यूरेबल है।
यह वॉच राउंड डायल के साथ आती है, बॉडी स्टेनलेस स्टील की है और 9.9mm थिकनेस होने के कारण हाथ में पहनने पर काफी स्लिम और प्रीमियम लगती है। इसमें 1.32 inches AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 466×466 और 353ppi है। डिस्प्ले काफी ब्राइट (up to 2000 nits) और स्मूथ है क्योंकि इसमें 60Hz refresh rate का सपोर्ट है। Always-On Display और Auto Brightness का फीचर बैटरी बचाने के साथ-साथ शानदार विजिबिलिटी भी देता है।
Amazfit Active 2 के फीचर्स और स्मार्ट फंक्शंस
- Bluetooth Calling: आप वॉच से सीधे कॉल कर सकते हैं, डायलर और टॉप 50 contacts तक add कर सकते हैं।
- ZP OS 5.4: इसमें 400+ watch faces मिलते हैं, जिनमें से काफी free हैं और कुछ paid भी। आप चाहें तो कस्टमाइज कर सकते हैं।
- AI Voice Assistant (Zep Flow AI): आप brightness adjust करने, weather चेक करने और कॉल लगाने जैसे काम voice input से कर सकते हैं (English only)।
- Navigation Support: वॉच turn-by-turn direction दिखाती है जिसे आप बाइक या वॉकिंग के दौरान use कर सकते हैं।
UI बहुत smooth है और swipe gestures से notifications, control center और widgets access हो जाते हैं।
Amazfit Active 2 का हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग
Amazfit Active 2 में advanced sensors मिलते हैं जैसे accelerometer, gyroscope, barometer, temperature sensor और 5-satellite positioning system।
- 160+ Workout Modes
- One Tap Measuring: Heart Rate, SpO2 और Stress monitoring एक ही tap पर।
- Sleep Tracking और Readiness Score: आपकी नींद के पैटर्न के हिसाब से energy score बताता है।
- Workout Auto Detection: वॉच खुद detect कर लेती है कि आप walking या running कर रहे हैं।
- Third-Party App Support: Google Fit, Apple Health, Adidas Running जैसी apps से data sync कर सकते हैं।
- Women Health Tracking: menstrual cycle tracking का भी option है।
GPS की accuracy Galaxy Watch Ultra जैसी premium smartwatch के बराबर देखने को मिली।
Amazfit Active 2 की बैटरी और कनेक्टिविटी
इसमें 270mAh की बैटरी है।
- Typical Usage: Up to 10 days
- Battery Saver Mode: Up to 19 days
- Heavy Usage (tracking + calling): 7 days के आसपास
- Continuous GPS Usage: लगभग 21 घंटे
चार्जिंग में करीब 2.5 घंटे लगते हैं।
Connectivity के लिए इसमें Bluetooth 5.2 है और यह Android और iOS दोनों के साथ compatible है। साथ ही 5ATM water resistance भी मिलता है, यानी swimming में भी आप इसे पहन सकते हैं।
Amazfit Active 2 की कीमत और ऑफर
Amazfit Active 2 दो variants में आता है:
- Leather Strap + Sapphire Glass Variant: ₹11,999
- Silicone Strap Variant: ₹9,999
Sale Offer में:
- Amazfit Active 2 Round – ₹8,999
- Round Premium – ₹10,999
- Active 2 Square – ₹11,499
निष्कर्ष (Final Verdict)
अगर आप ऐसी smartwatch चाहते हैं जो fitness tracking, premium looks, Bluetooth calling, और strong battery backup दे, तो Amazfit Active 2 इस प्राइस पॉइंट पर एक बेहतरीन option है। इसका accurate GPS, 160+ workout modes, AMOLED always-on display और Zep Flow AI इसे इस सेगमेंट में standout बनाते हैं।
