2025 में करवा चौथ व्रत कब है? तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Karwa Chauth 2025 – हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को निर्जला और निरा रहकर सुहागन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। रात को चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर उसके बाद व्रत का पारण किया जाता है।
साल 2025 में चतुर्थी तिथि प्रारंभ होगी 9 अक्टूबर, गुरुवार रात 10:55 से और इसका समापन अगले दिन 10 अक्टूबर, शुक्रवार शाम 7:38 पर होगा। इस बार करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर, शुक्रवार को ही रखा जाएगा। व्रत का पालन सुबह ब्रह्म मुहूर्त से लेकर रात को चंद्रमा उदय तक किया जाएगा।
करवा चौथ सरगी का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त 2025
करवा चौथ व्रत की शुरुआत सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करके होती है। 10 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 4:30 बजे तक सरगी ग्रहण कर सकते हैं। सरगी में फल, मिठाई, सूखे मेवे, जूस और पानी जैसी चीजें शामिल की जाती हैं। बिना सरगी खाए व्रत अधूरा माना जाता है। पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 5:57 से 7:38 तक रहेगा। इस समय करवा माता की पूजा और कथा श्रवण करके व्रत को पूर्ण किया जाता है।
करवा चौथ चंद्रोदय और व्रत पारण समय 2025
इस बार चंद्रोदय का समय रात 8:33 बजे रहेगा। भले ही तिथि इस समय तक समाप्त हो चुकी होगी, लेकिन चंद्रमा को अर्घ्य इसी समय दिया जाएगा। व्रत का पारण रात 8:33 बजे से लेकर रात 12:00 बजे तक किया जा सकता है।
करवा चौथ व्रत से जुड़ी विशेष बातें
- यह व्रत निर्जल रहकर किया जाता है, लेकिन गर्भवती और बीमार महिलाएं जल, फल और दूध ग्रहण कर सकती हैं।
- व्रत के दिन कैंची, सुई, चाकू जैसी नुकीली वस्तुओं का उपयोग करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इससे व्रत का फल कम हो जाता है।
