Vijayadashami (दशहरा) 2025: जानें दशहरा की तिथि, रावण दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

विजय दशमी 2025 कब है? तिथि और शुभ मुहूर्त

दशहरा 2025 – शास्त्रों के अनुसार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा या विजय दशमी का पर्व मनाया जाता है। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान श्रीराम ने लंका के राजा रावण पर विजय प्राप्त की थी।

विजय दशमी 2025 तिथि व मुहूर्त:

  • दशमी तिथि प्रारंभ: 1 अक्टूबर 2025, बुधवार सुबह 7:01 बजे
  • दशमी तिथि समाप्त: 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार सुबह 7:10 बजे
  • श्रवण नक्षत्र प्रारंभ: 2 अक्टूबर, प्रातः 9:01 बजे
  • श्रवण नक्षत्र समाप्त: 3 अक्टूबर, प्रातः 9:44 बजे

इस बार विजय दशमी 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को मनाई जाएगी।

दशहरा 2025 पूजा विधि और रावण दहन का समय

नवरात्रि के दसवें दिन विजय दशमी मनाई जाती है। इस दिन मां दुर्गा, भगवान श्रीराम और शमी वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है।

  • प्रातःकाल में मां दुर्गा की विधिवत पूजा करके प्रतिमा का विसर्जन करें।
  • अपराह्न काल में ईशान कोण पर अष्टदल कमल बनाकर देवी अपराजिता, जया और विजया देवियों का पूजन करें।
  • शमी वृक्ष की पूजा करें, इससे आरोग्य और धन की प्राप्ति होती है।
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:09 से 2:56 तक
  • अपराह्न पूजा मुहूर्त: दोपहर 1:20 से 3:40 तक

मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने लंका विजय से पहले शमी वृक्ष की पूजा की थी, जिससे उन्हें विजय प्राप्त हुई।

विजय दशमी का महत्व

दशहरा पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन मां दुर्गा और शमी वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, चंडी पाठ, दुर्गा सप्तशती का पाठ और हवन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। साथ ही रावण दहन कर बुराई का अंत करने का संदेश दिया जाता है।

यह थी आज की Post। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट बॉक्स में लिखें – “जय श्रीराम”

Leave a Comment