1. डॉ. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2025-26
हरियाणा सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति संशोधित योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह योजना अनुसूचित जाति, घूमत एवं अर्ध घूमत जाति, टपरीवास, पिछड़े वर्ग और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए लागू की गई है।
- आवेदन 31 जनवरी 2026 तक किए जा सकते हैं।
- केवल उन्हीं छात्रों को लाभ मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹4 लाख या उससे कम है।
- आवेदन सरल हरियाणा.gov.in वेबसाइट या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर किया जा सकता है।
- वेरिफिकेशन के बाद पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।
2. हरियाणा के 686 सरकारी स्कूलों में ई-लाइब्रेरी
सरकार ने घोषणा की है कि राज्य के 686 सरकारी स्कूलों में ई-लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी।
- स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तहत यह पहल शुरू होगी।
- ग्रामीण विद्यार्थियों को राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय से जोड़कर लाखों किताबें, शोध पत्र, पत्रिकाएं और स्टडी मटेरियल मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा।
- हर जिले में एक कमेटी बनाई जाएगी जो ई-लाइब्रेरी के उपयोग पर निगरानी रखेगी और हर महीने रिपोर्ट तैयार करेगी।
3. Mother Dairy और Vita उत्पादों की कीमतों में कटौती
22 सितंबर 2025 से Mother Dairy के कई उत्पाद सस्ते हो गए हैं।
- पनीर 200 ग्राम ₹95 से घटकर ₹92
- घी 1 लीटर ₹675 से घटकर ₹645
- बटर 100 ग्राम ₹62 से घटकर ₹58
Vita Booth पर मिलने वाले दूध और अन्य उत्पादों की दरें भी घटाई गई हैं। हालांकि पॉलीपैक दूध की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है।
4. लाडो लक्ष्मी योजना 2025: पात्रता प्रमाण और कड़े नियम
25 सितंबर 2025 से हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना शुरू हो जाएगी। पात्र महिलाओं को 1 नवंबर से हर महीने ₹2100 मिलेंगे।
- हर महीने महिलाओं को मोबाइल ऐप पर eligibility proof देना होगा।
- यदि कोई महिला गलत जानकारी देकर लाभ लेगी तो रकम 12% ब्याज सहित वापस वसूल की जाएगी।
- फेस ऑथेंटिकेशन और लाइवनेस डिटेक्शन के जरिए पहचान की जाएगी।
- यदि परिवार गरीबी रेखा से बाहर आ गया या नौकरी लग गई तो लाभ बंद हो जाएगा।
5. बीपीएल परिवारों को राशन वितरण शुरू
सितंबर 2025 में तकनीकी कारणों से राशन वितरण बाधित हो गया था, लेकिन अब POS मशीनों का सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया गया है।
- राज्यभर के सभी राशन डिपो पर राशन वितरण शुरू हो गया है।
- लगभग 40 लाख से अधिक BPL परिवारों को राहत मिलेगी।
- बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
