Dream11 की वापसी पर बड़ा अपडेट – Online Gaming Act 2025
दोस्तों, एक बहुत बड़ी खबर निकलकर आ रही है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो Dream11 खेलते हैं। IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद बताया है कि Dream11 की वापसी कब हो सकती है और इसके लिए कौन से नए नियम लागू होंगे।
Online Gaming Act 2025 – 1 अक्टूबर से लागू होगा नया कानून
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में 18 सितंबर को हुई मीटिंग में घोषणा की कि Online Gaming (Promotion & Regulation) Act 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगा। इस अधिनियम के तहत सभी प्रकार के online money games पर प्रतिबंध लगेगा।
पिछले महीने संसद द्वारा पारित यह अधिनियम E-sports और skill-based games को बढ़ावा देगा, लेकिन real money games को पूरी तरह से रोक देगा।
Dream11 और Fantasy Games पर नया नियम
सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या Dream11 वापस आएगा? अगर Dream11 और Fantasy Games को skill-based games की श्रेणी में रखा जाता है तो उनकी वापसी लगभग तय मानी जा रही है।
- Skill-based games जैसे Chess, Esports, Ludo, Candy Crush आदि को अनुमति मिलेगी।
- अगर Dream11 इस सूची में शामिल हुआ तो वापसी पक्की है।
- अन्यथा, money-based fantasy games स्थायी रूप से बैन हो सकते हैं।
क्या बदल जाएगा 1 अक्टूबर से?
1 अक्टूबर से लागू होने वाला नया नियम यह तय करेगा कि कौन-सा game skill-based होगा और कौन money-based। अगर Dream11 को skill-based category में रखा गया तो खिलाड़ी इसे फिर से खेल पाएंगे। लेकिन अगर नहीं, तो fantasy games हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे।
