हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना 2025: महिलाओं के लिए बड़ी अपडेट
दोस्तों, हरियाणा सरकार की तरफ से बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ आ रही है। हरियाणा सरकार ने Lado Lakshmi Yojana को लेकर नई अपडेट जारी की है। हरियाणा में इस योजना के फॉर्म जल्द ही शुरू होने वाले हैं। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini 25 सितंबर को इस योजना को लॉन्च करेंगे और उसी दिन से महिलाओं के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे। फॉर्म भरने के तुरंत 1 महीने बाद पेंशन का पैसा सीधे महिलाओं के बैंक अकाउंट में आ जाएगा।
Lado Lakshmi Yojana 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज
इस योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं और उनके परिवारों को कुछ दस्तावेज पहले से तैयार रखने होंगे ताकि आवेदन करते समय कोई समस्या न आए।
- हरियाणा स्थाई निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) – CSC (Common Service Centre) से बनवाया जा सकता है।
- Aadhar Card (संपूर्ण परिवार का) – अपडेटेड और Mobile Number से लिंक होना जरूरी।
- Family ID (परिवार पहचान पत्र) – CSC से आसानी से निकलवाया जा सकता है।
- Electricity Bill Connection Number – कनेक्शन और Family ID का लिंक होना जरूरी।
- Income Certificate – CSC या तहसील से प्राप्त करें (Eligibility: ₹1 लाख सालाना आय या उससे कम)।
- Bank Account & Passbook – महिला के नाम पर सरकारी बैंक अकाउंट होना चाहिए और Aadhar से लिंक होना चाहिए।
- Marriage Certificate (यदि विवाहित हैं) – तहसील से बनवाएं।
- Vehicle Details (यदि कोई वाहन परिवार में है) – Bike, Car, Tractor आदि की जानकारी देनी होगी।
- Passport Size Photo – 2–3 फोटो साथ रखें (स्कैन के लिए)।
Lado Lakshmi Yojana में दस्तावेज कहां से बनेंगे?
- Aadhar Card – Aadhar Centre या CSC से।
- Domicile Certificate & Income Certificate – CSC से अप्लाई कर सकते हैं, Verification तहसील से होगा।
- Family ID – Common Service Centre से।
- Marriage Certificate – तहसील या Nagar Nigam से।
- Electricity Bill Details – नजदीकी बिजली विभाग से।
- Bank Passbook – जिस बैंक में खाता है वहां से।
- Photos – किसी भी Photo Studio से।
Lado Lakshmi Yojana 2025: महिलाओं के लिए जरूरी अलर्ट
- आवेदन 25 सितंबर से शुरू होंगे।
- एक साथ लाखों महिलाएं Apply करेंगी, इसलिए फॉर्म जल्दी भरें।
- आवेदन के 1 महीने बाद DBT (Direct Benefit Transfer) के तहत पेंशन सीधे अकाउंट में आएगी।
इस Post में हमने आपको बताया कि Lado Lakshmi Yojana Documents, Eligibility और Registration Process क्या है और आपको कौन से कागजात तैयार करने होंगे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें Comment में पूछ सकते हैं।
