आधार कार्ड नई Mobile Application 2025: घर बैठे मिलेंगी बड़ी सुविधाएं
आधार कार्ड को लेकर UIDAI की तरफ से एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। इस दिवाली के मौके पर एक नई Mobile Application लॉन्च की गई है, जिसके जरिए कई सारे बड़े काम अब आप घर बैठे कर पाएंगे। इस नई Aadhaar App में फेस ऑथेंटिकेशन (Facial Authentication) का फीचर जोड़ा गया है। इसकी मदद से आप आसानी से नाम में करेक्शन, Date of Birth अपडेट, मोबाइल नंबर बदलना और Email ID अपडेट जैसी सर्विसेज घर बैठे ही ले सकेंगे।
Aadhaar Card Mobile App Download और Login Process
नई एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए आपको Google Play Store पर जाकर “Aadhaar” सर्च करना है। यहां आपको पुरानी M-Aadhaar App और नई Aadhaar App दोनों दिखाई देंगी। आपको नई App डाउनलोड करनी है। फिलहाल यह एप्लीकेशन Beta Version में है और केवल Android Users के लिए उपलब्ध है। iOS वालों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। पहली बार ओपन करने पर परमिशन Allow करनी होगी। फिर Aadhaar Number डालकर OTP के जरिए Login करना होगा। इसके बाद आप Facial Authentication करेंगे और एक PIN सेट करके डैशबोर्ड एक्सेस कर पाएंगे।
Aadhaar Card App Features 2025
इस App में UIDAI ने कई शानदार फीचर्स जोड़े हैं:
- Facial Authentication: आधार में Correction करना आसान हो गया है।
- Digital Aadhaar Share: अब Physical Photocopy देने की जरूरत नहीं, QR Code स्कैन करके Aadhaar Share कर सकते हैं।
- Family Aadhaar Login: एक ही App में पूरे परिवार के Aadhaar Card जोड़े जा सकते हैं।
- Lock/Unlock Aadhaar: जब जरूरत न हो तो Aadhaar को लॉक कर सकते हैं।
- Masked Aadhaar: किसी भी जगह पर Limited Information Share करने की सुविधा।
- Transaction History: पिछले 6 महीनों में कहां-कहां Aadhaar इस्तेमाल हुआ, यह देख सकते हैं।
Aadhaar Card Correction Online अब आसान
UIDAI ने बताया है कि फेस ऑथेंटिकेशन फीचर की मदद से Aadhaar Correction आसान हो जाएगा।
- Name Update – घर बैठे संभव होगा।
- Date of Birth Update – Birth Certificate या Marksheet डिजिटल सिंक होने पर किया जा सकेगा।
- Mobile Number Change – अब Aadhaar Kendra जाने की जरूरत कम होगी।
हालांकि, कुछ Limit Cross Cases या Special Updates के लिए अभी भी Aadhaar Seva Kendra जाना होगा।
निष्कर्ष
UIDAI की यह नई Mobile Application Aadhaar Card को और ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बना रही है। अब Aadhaar का इस्तेमाल UPI Payment जैसे QR Code Scan से किया जा सकेगा और यह तय करना भी आपके हाथ में होगा कि कौन सी जानकारी कहां शेयर करनी है। इस नई App के आने के बाद Aadhaar Seva Kendra पर भीड़ कम होगी और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
