Google का नया Operating System 2026 में लॉन्च, Windows और Mac को मिलेगी सीधी टक्कर

Google का नया Operating System | ChromeOS और Android का Fusion

नमस्कार दोस्तों, आपका स्वागत है एक नई Post में। यह बात कंफर्म हो चुकी है कि Google अब Operating System की रेस में उतरने वाला है। यानी कि Google अपना खुद का Operating System लेकर आ रहा है जो Computers पर चलेगा। इस चीज की पुष्टि हो चुकी है और Google ने Qualcomm के साथ Partnership की है। Qualcomm, Snapdragon SoC बनाने वाली कंपनी है जो मोबाइल फोन्स में इस्तेमाल होती है। अब Google और Qualcomm मिलकर एक नया Operating System ला रहे हैं जिसमें ChromeOS और Android का Fusion होगा।

Google ChromeOS + Android | Windows और Mac को मिलेगी टक्कर

ChromeOS अभी Lightweight Laptops और Chromebooks में इस्तेमाल होता है, लेकिन उसकी इतनी पकड़ नहीं है। दूसरी ओर Android आज एक बहुत पावरफुल और Mature OS बन चुका है लेकिन उसका इस्तेमाल Smartphones, Tablets और TV तक सीमित है। अब Google इन दोनों को मिलाकर एक Full-Fledged Operating System बनाने जा रहा है जो Windows, Mac और Linux जैसे बड़े Players को टक्कर देगा। इसका फायदा यह होगा कि Mobile + PC Ecosystem एक साथ Merge हो जाएगा। Qualcomm ने भी संकेत दिया है कि इसमें ChromeOS का Multitasking और Android की Flexibility दोनों मिलेंगे। और क्योंकि Android खुद Linux Kernel पर बेस्ड है, तो ये नया OS भी Linux से Closely Integrated रहेगा।

Google vs Windows | Qualcomm Partnership और Future of PCs

Google का यह नया OS, PC Market में उनकी Entry होगी। इससे पहले Chromebooks सिर्फ Students और Educational Institutions तक Limited थे। लेकिन अब यह Direct Competition देगा Microsoft Windows और Apple MacOS को। Windows 12 आने वाला है और Reports के मुताबिक वह कई पुराने Computers को Support नहीं करेगा। ऐसे में Google को मौका मिलेगा कि वह एक ऐसा OS निकाले जो पुराने से पुराने Device पर भी चल सके। अगर ऐसा हुआ तो Windows की Monopoly खत्म हो सकती है।

Qualcomm Snapdragon और MediaTek जैसे Mobile SoC Makers अब PC Market में Entry ले रहे हैं। Intel और AMD को अब Direct Competition मिलने वाला है। Snapdragon की खासियत है Power Efficiency, यानी आने वाले Laptops 5–7 Days तक Battery Backup दे सकते हैं। Google का Ecosystem भी Complete हो जाएगा – Android पहले ही TVs, Smartphones और Tablets पर है, और अब PCs पर भी होगा। इस तरह Google, Microsoft और Apple को सीधी टक्कर देगा।

कब होगा Google OS Launch?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Google अपने अगले Google I/O Event (May 2026) में इस OS को Reveal कर सकता है। इसमें Chrome, Gmail, Gemini AI और Google Account जैसी सारी Services Default तौर पर होंगी। यानी अब Tech World में PC Users को असली मजा आने वाला है। देखते हैं Google का यह Operating System कब Market में आता है और किस तरह से Windows और MacOS को Competition देता है। यही अपडेट है Google New Operating System के बारे में। अगर आपको यह Post अच्छी लगी तो इसे Share करें और Comment में बताइए – क्या आप Windows छोड़कर Google का OS इस्तेमाल करना चाहेंगे?

Leave a Comment