Aadhaar Card Update: बिना पिता या पति के नाम के मिलेगा आधार कार्ड! UIDAI का नया नियम जानें – सबकुछ बदल गया!

UIDAI Aadhaar Card में आया सबसे बड़ा बदलाव – अब नहीं दिखेगा Father/Husband Name

दोस्तों, आज की इस Post में हम आपके लिए एक बड़ा अपडेट लेकर आए हैं। Aadhaar से जुड़े रोज़ाना कोई न कोई बड़े बदलाव सामने आ रहे हैं और यह अपडेट भी काफी महत्वपूर्ण है। UIDAI की तरफ से नया नोटिफिकेशन जारी हुआ है, जिसमें बताया गया है कि अब Aadhaar के Address Section में Care Of (C/O), Son Of (S/O), Wife Of (W/O) जैसे शब्दों का उपयोग अनिवार्य नहीं रहेगा।

अब Aadhaar में नहीं दिखेगा पिता या पति का नाम – जानें क्यों और किसके लिए लागू होगा

UIDAI द्वारा जारी मेमोरेंडम में स्पष्ट किया गया है कि अब Aadhaar में Address के पीछे Father, Husband या Legal Guardian का नाम दिखाई नहीं देगा। अब यह Mandatory Field नहीं रह गया है।

  • केवल 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के Aadhaar कार्ड में Legal Guardian/Father/Husband का नाम रहेगा।
  • 18 वर्ष से अधिक आयु वालों के Aadhaar में अब ये नाम नहीं दिखाई देंगे।

UIDAI ने बताया है कि अब यह एक वैधानिक प्रमाण नहीं माना जाएगा और कोई भी इसका दावा आधार के जरिए नहीं कर सकेगा कि वे किसी के Husband/Father/Legal Guardian हैं।

DOB में भी बदलाव – Aadhaar पर अब नहीं दिखेगा पूरा जन्मतिथि

अब आधार कार्ड पर Date of Birth (DOB) के रूप में केवल Year ही दिखाई देगा। यानी अगर किसी की जन्मतिथि 10-04-1995 है, तो Aadhaar पर सिर्फ 1995 लिखा हुआ दिखाई देगा।

  • यह बदलाव डेटा गोपनीयता (Data Privacy) और पहचान की सुरक्षा को लेकर लागू किया गया है।
  • UIDAI का कहना है कि कई बार आधार में Father/Husband का नाम जोड़कर लोग फर्जी दावा कर लेते थे।

नया नियम कब से लागू होगा?

  • 15 अगस्त 2025 के बाद, सभी Aadhaar धारकों के कार्ड से यह डिटेल्स हटा दी जाएंगी।
  • अगर आप अभी भी PDF डाउनलोड करेंगे तो शायद आपको यह जानकारी दिख जाए, लेकिन यह जल्द ही रिमूव कर दी जाएगी।

UIDAI द्वारा जारी मेमोरेंडम (English में) का भी हिंदी अनुवाद किया गया है, जिसमें कहा गया है:

“The Care Of (C/O) field is not a mandatory part of Aadhaar enrolment or update. Anyone misusing this field to create fake relationships or addresses will not be able to do so now.”

इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि कई साइबर कैफे या एजेंट्स द्वारा गलत डॉक्युमेंट्स के माध्यम से Father/Husband का नाम जोड़कर Aadhaar में बदलाव किए जाते थे और फिर उसे Legal Proof की तरह इस्तेमाल किया जाता था। अब UIDAI ने इसे बंद कर दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी धोखाधड़ी से बचा जा सके।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है तो अब आपके Aadhaar कार्ड में ना ही आपका Father Name होगा, ना ही Husband Name। साथ ही आपकी Date of Birth में सिर्फ Year ही लिखा दिखाई देगा। यह बदलाव 15 अगस्त 2025 से लागू हो जाएगा। अगर यह Post आपको अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें।

Leave a Comment