अब नहीं बनवा पाएंगे फर्जी आधार कार्ड! सरकार ने लागू किया नया सख्त नियम, जानिए सब कुछ Aadhar Card New Rules

नया आधार कार्ड बनवाने के नियम 2025: अब जरूरी होंगे ये दस्तावेज

Aadhar Card New Rules – UIDAI यानी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किए हैं। इन नियमों के तहत अगर आप नया आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं या मौजूदा आधार कार्ड में कोई जानकारी अपडेट कराना चाहते हैं तो आपको एक सिस्टमैटिक प्रोसेस से गुजरना होगा। नए नियम के तहत आपको यह प्रूफ देना होगा कि आप भारत के ही नागरिक हैं। इस बात का सबूत देने के लिए सरकार के नए नियमों के तहत आपको कुछ कागजात दिखाने होंगे। आइए अब आपको बताते हैं नया आधार कार्ड बनवाने या उसे अपडेट करवाने के लिए आपको किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी।

आधार कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट

  1. पहचान का प्रमाण
    पैन कार्ड, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस या सरकार द्वारा जारी की गई कोई भी फोटो वाली ID.
  2. पते का प्रमाण
    बिजली बिल, बैंक पासबुक, राशन कार्ड या सरकारी आवास योजनाओं के दस्तावेज.
  3. जन्मतिथि का प्रमाण
    जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट या SSLC प्रमाण पत्र.
  4. रिश्ते का प्रमाण
    PDS कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, या माता-पिता के नाम वाला जन्म प्रमाण पत्र.
  5. 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए
    परिवार के मुखिया का आधार, या सहायक दस्तावेज के आधार पर नामांकन.

बायोमेट्रिक डेटा और फर्जी आधार कार्ड पर सख्ती

UIDAI की ओर से उन लोगों के लिए भी नया नियम लागू किया गया है जिन्हें एक से ज्यादा आधार नंबर जारी किए गए हैं। नए नियमों के अनुसार केवल पहला आधार कार्ड नंबर ही मान्य होगा, जिसमें बायोमेट्रिक डाटा (फिंगरप्रिंट और आई स्कैन) लिया गया है। अन्य सभी आधार नंबर अमान्य हो जाएंगे। यह नियम भारत में रहने वाले नागरिकों के साथ-साथ ओवरसीज सिटिज़न ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारकों और लंबी अवधि के वीजा पर भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों पर भी लागू होंगे।

फर्जीवाड़ा और सख्त जांच व्यवस्था लागू

सरकार का यह कदम सिस्टम में गड़बड़ी रोकने के लिए है। हाल के मामलों में देखा गया कि कई अप्रवासी नागरिकों ने फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवाए हैं। पहलगाम हादसे के बाद पाकिस्तान से शॉर्ट टर्म वीजा पर आए लोगों को देश से निकाला गया, तो कई के पास अवैध आधार कार्ड पाए गए। हालांकि, आधार अधिनियम की धारा 9 के अनुसार आधार केवल पहचान का प्रमाण है, नागरिकता का नहीं।

आधार सिस्टम को और मजबूत करने की दिशा में कदम

सरकारी डेटा के अनुसार पिछले 15 वर्षों में 140 करोड़ से ज्यादा आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिनमें मृतकों के कार्ड भी शामिल हैं। सरकार अब नवजात शिशुओं को भी जन्म के तुरंत बाद आधार दे रही है। लेकिन बढ़ते फर्जीवाड़े को देखते हुए अब व्यस्क पंजीकरण के नियम और दस्तावेजी जांच को कड़ा कर दिया गया है। अब राज्य पोर्टल्स के माध्यम से आदेश दिया गया है कि कोई भी आधार कार्ड बनने से पहले पूरी तरह से सख्त जांच की जाए।

Leave a Comment