5 साल के बच्चों के लिए आधार कार्ड अपडेट जरूरी !
Aadhar New Update – अगर आपके बच्चे की उम्र 5 साल हो चुकी है, तो Aadhaar Card का बायोमेट्रिक अपडेट कराना बेहद जरूरी है। UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने चेतावनी दी है कि अगर 7 साल की उम्र तक फिंगरप्रिंट, आंखों की स्कैनिंग और फोटो अपडेट नहीं कराए गए, तो बच्चे का Aadhaar Number डीएक्टिवेट किया जा सकता है।
- 5 साल की उम्र में यह अपडेट पूरी तरह मुफ्त (Free) है।
- लेकिन अगर 7 साल के बाद अपडेट कराते हैं, तो ₹100 का शुल्क देना होगा।
इसके अलावा, बच्चों को 15 साल की उम्र में फिर से Biometric Update कराना होगा, जो कि फ्री रहेगा।
स्कूल एडमिशन, स्कॉलरशिप और DBT के लिए आधार अपडेट क्यों जरूरी?
UIDAI का कहना है कि समय पर अपडेट ना कराने पर बच्चों को कई जरूरी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ सकता है, जैसे:
- स्कूल में एडमिशन
- परीक्षा रजिस्ट्रेशन
- Scholarship
- सब्सिडी
- Direct Benefit Transfer (DBT) जैसी सरकारी योजनाएं
इन सभी सेवाओं के लिए Aadhaar की वैधता अनिवार्य है।
Aadhaar बायोमेट्रिक अपडेट कैसे कराएं? जानें पूरी प्रक्रिया !
Aadhaar अपडेट कराने के लिए माता-पिता को नजदीकी Aadhaar सेवा केंद्र या अधिकृत Enrolment Center जाना होगा। साथ में ये डॉक्यूमेंट्स ले जाना अनिवार्य है:
- बच्चे का Aadhaar कार्ड
- Parents की ID Proof
UIDAI अब बच्चों का Aadhaar अपडेट कराने के लिए देशभर के स्कूलों में कैंपेन शुरू करने जा रहा है। अनुमान है कि 5 साल से ऊपर के लगभग 7 करोड़ बच्चों का Biometric Data अपडेट किया जाएगा। यह अभियान माता-पिता की सहमति से अगले 2 महीने में शुरू हो सकता है।
UIDAI ने दी Aadhaar की सुरक्षा से जुड़ी जरूरी टिप्स !
UIDAI ने Aadhaar Security को लेकर कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं, जैसे:
- Biometric को लॉक करें
- अजनबियों के साथ Aadhaar Details साझा न करें
- मोबाइल नंबर को हमेशा Aadhaar से अपडेट रखें
- किसी भी डिवाइस में Aadhaar की डिजिटल कॉपी सेव करने से बचें
कैसे करें बच्चे का बाल आधार डाउनलोड?
आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से बच्चे का Baal Aadhaar आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
- Aadhaar Number या Enrolment ID डालें
- Captcha भरें
- मोबाइल पर आए OTP से डाउनलोड पूरा करें
समय पर अपडेट ना किया तो Aadhaar हो सकता है बंद !
UIDAI का संदेश बिल्कुल साफ है – समय पर बायोमेट्रिक अपडेट कराएं, वरना आपका बच्चे का Aadhaar नंबर डीएक्टिवेट हो सकता है।
