CET 2025 के लिए हरियाणा रोडवेज की फ्री बस सेवा शुरू! अब एग्जाम सेंटर तक फ्री सफर करो! Advance Booking For CET 2025

हरियाणा CET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: फ्री बस यात्रा और शटल सेवा 2025

Advance Booking For CET 2025 – हरियाणा सरकार ने CET (Common Eligibility Test) 2025 देने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है। राज्य सरकार की ओर से CET अभ्यर्थियों को फ्री बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी, ताकि वे बिना किसी खर्च के अपने एग्जाम सेंटर तक पहुंच सकें। साथ ही महिला अभ्यर्थियों के साथ एक परिवारिक सदस्य को भी इस मुफ्त बस यात्रा का लाभ मिलेगा। हरियाणा रोडवेज की ओर से शटल सेवा और विशेष बसों की व्यवस्था की गई है। राज्य परिवहन विभाग सुबह के सत्र के लिए 7:30 बजे और शाम के सत्र के लिए 12:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वहां से वापस लाने की सुविधा देगा।

CET फ्री बस सेवा का शेड्यूल और टिकट बुकिंग प्रक्रिया

CET परीक्षा का शेड्यूल दो दिन और चार शिफ्टों में रहेगा:

  • 26 जुलाई:
    • सुबह 10:00 से 11:45 तक
    • दोपहर 3:15 से 5:00 तक
  • 27 जुलाई:
    • सुबह 10:00 से 11:45 तक
    • दोपहर 3:15 से 5:00 तक

परीक्षा OMR शीट आधारित, ऑफलाइन मोड में होगी।
ऑब्जेक्टिव टाइप MCQs पूछे जाएंगे, माध्यम हिंदी और English दोनों रहेगा।

टिकट बुकिंग के लिए लिंक: https://hartrans.gov.in
Advanced Seat Booking for CET 2025 लिंक पर जाकर व्यक्तिगत जानकारी भरकर सीट बुक करें

एग्जाम सेंटर ले जाते समय ये चीज़ें लेकर न जाएं

परीक्षा में गड़बड़ी से बचने के लिए यह सामान बिलकुल न ले जाएं:

  • Mobile phone
  • Calculator
  • Smartwatch, Earbuds, Headphones
  • Notes, Printed Study Material
  • Sunglasses, Handbags, Belts
  • Hairpin, Tabeez, Cap, Scarf आदि

सरकार की ओर से 8000 से अधिक रोडवेज बसें चलाई जाएंगी और संख्या बढ़कर 9000 तक पहुंच सकती है। महिला अभ्यर्थियों के साथ एक व्यक्ति भी फ्री में सफर कर सकता है। परीक्षा के दिनों में आम यात्रियों से अपील की गई है कि वे जरूरी कार्यों के लिए ही यात्रा करें।

एग्जाम के दिन स्कूल-कॉलेज बंद, अधिकारियों की छुट्टी रद्द

26 और 27 जुलाई को CET परीक्षा के चलते सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं ताकि परीक्षा व्यवस्था में कोई गड़बड़ी न हो। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि परीक्षा को लेकर कोई अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।

एग्जाम सेंटर की जिलेवार योजना: जानिए कहां जाना होगा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की योजना के अनुसार, अभ्यर्थियों को उनके पड़ोसी जिलों में सेंटर मिलेगा:

  • Ambala के अभ्यर्थियों को Chandigarh
  • BhiwaniCharkhi Dadri / Hisar / Rohtak
  • GurugramFaridabad
  • FatehabadJind / Hisar
  • JhajjarFaridabad / Rohtak
  • Palwal / NuhFaridabad / Gurugram
  • Panchkula / Kurukshetra / YamunanagarChandigarh / Ambala
  • और इसी तरह अन्य जिलों में भी नजदीकी सेंटर तय किए जा रहे हैं।

अंतिम संदेश: जल्द करें टिकट बुकिंग, घबराएं नहीं

सरकार की योजना है कि किसी भी अभ्यर्थी को यात्रा की वजह से कोई परेशानी न हो। इसलिए अभी से सीट बुक कर लें। पोस्ट को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवारजनों के साथ ज़रूर शेयर करें ताकि सबको सही जानकारी समय रहते मिल जाए।

Leave a Comment