Asia Cup 2025 – क्रिकेट फैंस के लिए त्योहार तब बनता है जब India vs Pakistan का मैच हो। अब Asia Cup 2025 Super Four का सबसे बड़ा मुकाबला 21 सितंबर को खेला जाना है, लेकिन Pakistan Cricket Board (PCB) ने एक बार फिर ड्रामेबाज़ी शुरू कर दी है।
Pakistan Cricket Board का नया ड्रामा
PCB ने मैच से पहले तीन शर्तें रख दी हैं। इनमें सबसे बड़ी शर्त यह है कि मैच रेफरी N.D. Pycroft को हटाया जाए। PCB का कहना है कि अगर Pycroft किसी भी मैच में मौजूद हुए तो पाकिस्तान टीम मैच बॉयकॉट कर देगी।
लेकिन सच्चाई यह है कि PCB की औकात ऐसी नहीं है कि वो Asia Cup के आधिकारिक फैसलों को बदल सके। अगर ऐसा हुआ तो उन्हें Asian Cricket Council से मिलने वाले 16 मिलियन USD से भी हाथ धोना पड़ेगा। यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार लेगा।
India vs Pakistan मैच पर कंट्रोवर्सी
21 सितंबर का मैच हर कोई जानता है कि Super Four में दूसरा India vs Pakistan होगा। पहले लीग मैच में India ने पाकिस्तान को शिकस्त दी और अब दूसरी भिड़ंत को लेकर पूरा माहौल गरमाया हुआ है।
PCB का आरोप है कि भारतीय खिलाड़ियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजनीतिक बयानबाजी की। लेकिन सवाल ये है – क्या अपने देश की सेना या शहीदों को सम्मान देना पॉलिटिकल स्टेटमेंट है? किसी भी Indian Player ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया। दरअसल, PCB सिर्फ अपने देश की जनता को बहलाने के लिए यह मुद्दा उठा रहा है।
India vs Pakistan 21 सितंबर को होगा मैच
पाकिस्तान जितनी भी हवाबाज़ी कर ले, हकीकत यही है कि 21 सितंबर रात 8 बजे (IST) एशिया कप 2025 का Super Four मुकाबला India vs Pakistan खेला जाएगा। फैंस एक बार फिर हाई वोल्टेज मुकाबला देखेंगे। और हां, इतिहास गवाह है – जब-जब पाकिस्तान ने ड्रामा किया है, मैदान पर उन्हें करारी हार ही मिली है।
