Asia Cup 2025 Super Four का शेड्यूल – India vs Pakistan समेत सभी मैचों की पूरी जानकारी

Asia Cup 2025 Super Four का शेड्यूल

एशिया कप 2025 के सुपर फोर में ऑफिशियल तौर पर चार टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं। ग्रुप A से India, Pakistan और ग्रुप B से Sri Lanka और Bangladesh ने जगह बनाई है। अब सबके मन में सवाल यही है कि सुपर फोर में कौन-कौन सी टीमें किससे भिड़ेंगी और कब-कब मैच होंगे।

Asia Cup 2025 Super Four Schedule

सुपर फोर राउंड का आगाज 20 सितंबर 2025 से होगा।

  • 20 सितंबर – Bangladesh vs Sri Lanka (सुपर फोर का पहला मुकाबला)
  • 21 सितंबर – India vs Pakistan (ग्रुप A की No.1 टीम vs ग्रुप B की No.2 टीम)
  • 23 सितंबर – Pakistan vs Sri Lanka (ग्रुप B की No.1 टीम vs ग्रुप A की No.2 टीम)
  • 24 सितंबर – India vs Bangladesh (हाई वोल्टेज मैच)
  • 25 सितंबर – Bangladesh vs Pakistan (लगातार दूसरा मैच खेलेगी Bangladesh की टीम)
  • 26 सितंबर – India vs Sri Lanka (सुपर फोर का आखिरी और अहम मुकाबला)

हर टीम को सुपर फोर में तीन-तीन मैच खेलने हैं। तीनों जीतकर कोई भी टीम आसानी से फाइनल में पहुंच सकती है। दो मैच जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल और नेट रन रेट के आधार पर क्वालीफाई करेगी। लेकिन केवल एक मैच जीतने पर फाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन होगा।

India vs Pakistan: Asia Cup 2025 का हाई वोल्टेज मुकाबला

इस सुपर फोर का सबसे बड़ा और चर्चित मैच India vs Pakistan का होगा जो 21 सितंबर को खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस के लिए यह मैच किसी त्योहार से कम नहीं होगा। अगर India अपने सभी मैच जीत जाती है और Pakistan भी दो मुकाबले जीत लेता है, तो Asia Cup 2025 में तीन बार India vs Pakistan देखने को मिल सकता है।

Final में कौन सी दो टीमें पहुंचेंगी?

चार टीमों में से India और Sri Lanka को इस समय सबसे मजबूत माना जा रहा है। Sri Lanka ने अपने खेल का स्तर लगातार बढ़ाया है और India के बाद इस टूर्नामेंट की सबसे अच्छी टीम नज़र आ रही है। हालांकि Bangladesh और Pakistan भी अपसेट कर सकते हैं।

अब देखना यह होगा कि सुपर फोर से कौन सी दो टीमें Asia Cup 2025 के Final में जगह बनाती हैं। आपके हिसाब से कौन सी दो टीमें Final खेलेंगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Leave a Comment