बीपीएल परिवारों के लिए सरसों तेल पर बड़ी खबर: अब ₹100 में मिलेगा 2 लीटर तेल
दोस्तों, हरियाणा सरकार की ओर से एक नई बड़ी अपडेट आई है जो सीधे बीपीएल परिवारों से जुड़ी है। इस पोस्ट में हम बात करेंगे सरसों तेल को लेकर आई ताज़ा जानकारी की, जो जुलाई से लागू की जा रही है।
₹40 की जगह अब ₹100 में मिलेगा तेल, 150% की भारी बढ़ोतरी
बीपीएल परिवारों को पहले जहां ₹40 में 2 लीटर सरसों का तेल मिल रहा था, अब उसका दाम बढ़ाकर ₹100 कर दिया गया है। यानी सरसों तेल की कीमत में करीब 150% की वृद्धि की गई है। यह नई दरें जुलाई 2025 से पूरे हरियाणा में लागू होंगी। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के निदेशालय ने सभी जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। यह बदलाव हर उस बीपीएल कार्डधारक को प्रभावित करेगा जो सरकारी राशन प्रणाली से तेल प्राप्त करते हैं।
हरियाणा राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी अपडेट
दोस्तों हरियाणा राज्य में जून माह के दौरान 46 लाख राशन कार्ड धारकों यानी लगभग 1.86 करोड़ लोगों को राशन वितरित किया गया। सरकार की गणना के अनुसार एक राशन कार्ड में औसतन चार सदस्य होते हैं। प्रत्येक परिवार को 1 किलो चीनी, 2 लीटर सरसों का तेल और प्रति सदस्य 5 किलो गेहूं मिलता है। सरसों तेल की कीमतों में यह वृद्धि सभी कार्डधारकों पर प्रभाव डालेगी और यह जानकारी हर बीपीएल परिवार तक पहुंचना जरूरी है ताकि वे समय रहते इसके अनुसार योजना बना सकें।
नोट: इस पोस्ट में दी गई जानकारी विभिन्न मीडिया स्रोतों के अनुसार तैयार की गई है। कृपया किसी भी योजना से संबंधित अंतिम पुष्टि के लिए संबंधित सरकारी वेबसाइट या स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
