Big Update: WhatsApp का नया फीचर सबको कर देगा हैरान!

WhatsApp Safety Check Feature

अब अगर आपको कोई WhatsApp Group में invite करता है, तो join करने से पहले आप उस group की पूरी safety check कर सकते हो। WhatsApp ने यह नया Safety Check Feature rollout किया है ताकि users को scams से बचाया जा सके। जब भी कोई invite आएगा, तो आपको उस group की details दिखेंगी – जैसे कि invite करने वाला आपके contact में है या नहीं, उसका number क्या है, और group से जुड़ी अन्य जानकारी।

अगर आपको लगे कि इस group से आपका कोई लेना-देना नहीं है, तो आप बिना join किए ही exit कर सकते हो। इतना ही नहीं, आप चाहो तो group chat को पहले read भी कर सकते हो और उसके बाद exit कर सकते हो। यह feature अभी कुछ beta users को मिला है और जल्द ही सभी के लिए available होगा।

WhatsApp AI Writing Tool

WhatsApp अब users को AI Writing Tool भी देने जा रहा है। अगर आप किसी को birthday wish, anniversary wish या कोई professional message लिखना चाहते हो तो खुद लिखने की जरूरत नहीं। बस stickers icon पर click करके AI option चुनो और AI आपके लिए best message लिख देगा।

यह feature सिर्फ wishes के लिए नहीं बल्कि professional works के लिए भी useful है। आप इससे email, job description, cover letter या resume summary भी लिखवा सकते हो। WhatsApp का यह AI feature users के लिए काफी helpful साबित होगा।

WhatsApp Status और Privacy Updates

कई बार status upload करते समय confusion होता है कि किसको दिखाना है और किससे छुपाना है। अब WhatsApp का नया privacy update इस confusion को खत्म कर देगा। Status upload करते समय ही आपको clearly दिखेगा कि आपकी privacy setting क्या है। Upload करने के बाद भी आप privacy setting check और change कर सकते हो।

इसके अलावा WhatsApp ने motion photo support भी rollout कर दिया है। पहले सिर्फ iPhone users इस feature का फायदा उठा पाते थे लेकिन अब Android users भी motion photo को share कर पाएंगे।

WhatsApp Guest Mode और Username Feature

WhatsApp ने Guest Mode rollout करना शुरू कर दिया है। इस feature से आप ऐसे लोगों से भी chat कर सकोगे जो WhatsApp use नहीं करते, बल्कि कोई और messaging app इस्तेमाल करते हैं। इसका मकसद है cross-platform messaging को आसान बनाना।

इसके साथ ही WhatsApp username update भी आने वाला है। अब users अपने WhatsApp number को hide कर पाएंगे और सिर्फ username से पहचान पाए जाएंगे। Extra security के लिए username key का concept भी आ सकता है, जिससे बिना key डाले कोई आपको message नहीं कर पाएगा।

WhatsApp Group Status और Notifications Feature

WhatsApp अब group में भी status लगाने का option देने जा रहा है। यानी जैसे आप personal chat में status लगाते हो, वैसे ही group level पर भी status update कर पाओगे। इसके अलावा अब आप किसी भी contact के status पर Get Notification enable कर सकते हो। इसका मतलब जब भी वह contact नया status लगाएगा, आपको तुरंत notification मिल जाएगा।

WhatsApp Channels और Interactive Features

अब WhatsApp Channels में भी question feature आने वाला है। यानी आप अपने channel followers से सवाल पूछ सकते हो, feedback ले सकते हो और polls की तरह interactive content बना सकते हो। Status में भी users questions डाल पाएंगे, जैसे Instagram पर होता है।

Leave a Comment